Aashram Season 3 Part 2 Review: पम्मी के जाल में फंसे बाबा निराला, कैसी उठेगा बाबा की काली सच्चाई से पर्दा, जानिए सब कुछ एक क्लिक में

आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 ( Aashram Season 3 Part 2 ) आज 27 फरवरी को अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज कर दिया गया है। जो काफी जबरदस्त है। लंबे समय से दर्शक इसका इंतजार कर रहे थे। अगर आप भी आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 देखने की इच्छा रखते हैं, तो आपको पहले इसके रिव्यू पढ़ लेना चाहिए। आइये Aashram Season 3 Part 2 Review जानते हैं।

Aashram Season 3 Part 2 में क्या हुआ?

आश्रम सीजन 3 का पार्ट 2 वहीं से शुरू होता है। जहां पहला भाग खत्म हुआ था। भाग 2 में दिखाया गया है कि पम्मी बाबा निराला के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है। मगर वह खुद ही इसमें गुनहगार साबित हो जाती है। जिसके चलते उसे जेल भेज दिया जाता है। इस दौरान उसकी मां का निधन हो जाता है। जिसके अंतिम संस्कार में भी पम्मी को नहीं जाने दिया गया। इसके बाद पम्मी पर दया भाव दिखाकर बाबा निराला उसे रिहा करने के लिए कह देते हैं।

आगे चलकर पम्मी आश्रम में एक सेविका के रूप में बाबा निराला की सेवा करना शुरू कर देती है। मगर इसके पीछे उसकी एक गहरी साजिश है। जो आपको यह सीजन देखकर ही पता चलेगी। पार्ट 2 में गहरी साजिश, इमोशनल और ताकत का जबरदस्त तड़का लगाया गया है।

Aashram Season 3 Part 2 Review

प्रकाश झा ने इस बार भी अपने डायरेक्शन से दर्शकों को बांधे रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राजनीति, धर्म और समाज के काले सच को बेहतरीन तरीके से उकेरा गया है। सीरीज का स्क्रीनप्ले टाइट है, जिससे हर एपिसोड के बाद उत्सुकता बनी रहती है। हालांकि, कुछ जगहों पर कहानी थोड़ी स्लो हो जाती है, लेकिन दर्शकों में टेंशन बनाए रखने में निर्देशक सफल रहे हैं।

अभिनय कैसा है

भाग 2 में मुख्य रूप से बॉबी देओल, चंदन रॉय सान्याल, सचिन श्रॉफ, अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार लीड और त्रिधा चौधरी कमान संभाल रहे हैं। जिन्होंने अपने किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय किया है। हालांकि कुछ किरदारों को ज्यादा स्क्रीन समय मिलने से कहानी थोड़ी धीमी जरूर पड़ जाती है। जिसे एडिटिंग टेबल पर कसा जा सकता था। सीरीज का बैकग्राउंड म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी और पुलिस पॉलिटिक्स का गठ जोड़ इसे बेहद दिलचस्प बनाते हैं। हर सीन में दशकों में सस्पेंस और टेंशन बनी रहती है।

देखने लायक है?

अगर आपको थ्रिल, पॉलिटिकल ड्रामा और बदले की कहानियाँ पसंद है, तो ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ आपके लिए परफेक्ट है। इस सीजन में इमोशंस, ड्रामा और सस्पेंस का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। कुल मिलाकर, अगर आप इस सीरीज के पिछले सीजन के फैन थे, तो यह पार्ट भी आपको निराश नहीं करेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment