Republic Day 2025 Chief Guest: कौन होगा गणतंत्र दिवस 2025 का खास मेहमान, क्यों बुलाया जाता है विदेश से मुख्य अतिथि

Republic Day Chief Guest 2025

Republic Day 2025 Chief Guest: रिपब्लिक डे के मौके पर हर साल विदेशी मेहमान को मुख्य अतिथि के तौर पर भारत का दौहरा करने का के लिए आमंत्रित किया जाता है। यह परंपरा साल 1950 से ही चली आ रही है। इस बार भी 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विदेश से एक खास और प्रभावशाली नेता को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। आइये जानते हैं इस बार रिपब्लिक डे चीफ गेस्ट  कौन है?

Republic Day 2025 Chief Guest

भारत में 76वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है। जिसमें अब गिने चुने दिन बचे हैं। इस बार रिपब्लिक डे चीफ गेस्ट के तौर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को आमंत्रित किया गया है। जो 25 और 26 जनवरी दो दिनों तक भारत का दौहरा करेंगे।

मुख्य अतिथि को भारत का सर्वोच्च सम्मान दिया जाएगा। और विशेष परेड का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उनके साथ राष्ट्रपति मौजूद होंगे। राष्ट्रपति भवन में मुख्य अतिथि के लिए गार्ड ऑफ ऑनर और विशेष भोज का आयोजन किया जाता है। 

इसके अलावा भी गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के आगे भारत के सैन्य ताकत का प्रदर्शन कराया जाता है। साथ ही सांस्कृतिक नाच-गान और नाटकीय प्रदर्शन भी होता है। 

गणतंत्र दिवस पर विदेश से अतिथि को क्यों बुलाया जाता है

पिछले साल 2024 में गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को आमंत्रित किया गया था. जबकि 2023 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि बने थे।

सालों से चली आ रही इस परंपरा ने भारत की अंतरराष्ट्रीय नीति को मजबूती दी है। और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे न केवल भारत के विदेशी नेताओं से संबंधों को मजबूती मिली है। बल्कि भारत की सांस्कृतिक और परंपराओं को दुनिया के सामने पेश करने का जरिया बनी है।

सभी लेख पढ़ें