आखिर कौन है सुहास शेट्टी? क्यों और किसने मारा बजरंग दल के पूर्व नेता सुहास शेट्टी को!

who is suhas shetty in hindi

कर्नाटक के मंगलुरु में बजरंग दल के पूर्व नेता सुहास शेट्टी की तलवार से वार कर हत्या कर दी गई है। जिसके कारण हिंदू संगठन आक्रोश में है। सुहास शेट्टी का आज 2 मई शाम 6:00 बजे बंटवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान सारी दुकान, प्राइवेट बसें और इलाक़े में चहल-पहल बंद रहेगी। बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सुहास शेट्टी के हत्या की तहकीकात में जुटी है। चलिए जानते हैं सुहास शेट्टी कौन है? और सुहास शेट्टी की हत्या किसने की है।

कौन है सुहास शेट्टी | Who is Suhas Shetty in Hindi

42 वर्षीय सुहास शेट्टी कर्नाटक के मंगलुरु शहर का रहने वाला है। वह हिंदू संगठन बजरंग दल का पूर्व सदस्य भी रह चुका है। इस दौरान उसका कई विवादास्पद मुद्दों में नाम सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुहास के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और धमकी जैसे लगभग 5 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज है। इनमें से वह 1 मामले में दोषी भी ठहराया जा चुका है। जबकि अन्य में या तो बरी किया जा चुका है और कुछ की सुनवाई अभी जारी है।

सुसाह सेट्टी को किसने मारा 

गुरुवार रात करीब 8:30 बजे सुहास शेट्टी अपने कुछ दोस्तों के साथ कार से कहीं जा रहा था। तभी किन्निपदावु क्रॉस के पास एक स्विफ्ट कार और पिकअप ट्रक में सवार कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोका और उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें सुहास शेट्टी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ऐ.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

जमानत पर था सुहास सेट्टी 

साल 28 जुलाई 2022 में सूरतकल के रहने वाले मोहम्मद फाजिल की हत्या हुई थी। मोहम्मद फाजिल को प्रवीण कुमार  की हत्या के बदले मारा था। मोहम्मद फाजिल की हत्या के आरोपियों में सुहाग शेट्टी का नाम भी शामिल है। जो मौजूदा समय में जमानत पर बाहर था। मोहम्मद फाजिल की हत्या के बदले की सुहास शेट्टी की हत्या की गई थी। हालांकि हमलावरों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सभी लेख पढ़ें