Jai Anmol Ambani Net Worth: जानिए कितने अमीर हैं अनिल अम्बानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी

By: महेश चौधरी

Last Update: June 11, 2025 1:51 PM

Jai Anmol Ambani Net Worth 2025
Join
Follow Us

इन दिनों मशहूर बिजनेसमैन अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी सुर्खियों में है। उन्होंने काफी कम उम्र में ही अपने पारिवारिक व्यवसाय में हाथ बटाया और रिलायंस कैपिटल लिमिटेड को आर्थिक कमजोरी से उभारने में अहम भूमिका निभाई है। जय अनमोल अंबानी अपने पिता के कर्ज को चुकाने और उनकी छवि सुधारने का भी अथक प्रयास कर रहे हैं। चलिए जानते हैं जय अनमोल अंबानी नेट वर्थ 2025 (Jai Anmol Ambani net worth) कितनी है और उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

Jai Anmol Ambani Net Worth 2025

मुजौदा समय में जय अनमोल अंबानी की कुल नेट वर्थ (Jai Anmol Ambani Net Worth 2025) करीब ₹22,000 करोड़ बताई जाती है, जो उनके बिजनेस अनुभव और निवेश की गहरी नॉलेज को दर्शाती है। जय अनमोल अंबानी ने 2014 में रिलायंस कैपिटल के साथ इंटर्नशिप करके अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 2016 में कंपनी के बोर्ड में शामिल हो गए और फिर 2019 में रिलायंस कैपिटल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने। 

जय अनमोल अंबानी ने ही निप्पॉन निवेशक को रिलायंस कैपिटल में निवेश करने के लिए तैयार किया था. जो उनके करियर की बड़ी सफलता भी है. अनमोल के रणनीतिक हस्तक्षेपों ने कम्पनी के स्टॉक्स में करीब 40% का उछाल दिया है. जय अनमोल अम्बानी लगातार अपने पिता के घाटे के बिज़नेस को फिर से बड़ा एम्पायर बनाने की रह पर चल रहे है. जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा हैं।

सोशल मीडिया से दूर सादगी से जीते हैं जय अनमोल अंबानी अपना जीवन

Jay Anmol Ambani के पास विरासत में मिली लग्जरी लाइफ़स्टाइल है। उनके कार कलेक्शन में रोल्स-रॉयस लैंबॉर्गिनी और दूसरी लग्जरी गाड़ियां है। मुंबई में 17 मंजिला आलीशान टावर उनका आवास है। जिसकी कीमत लगभग 5000 करोड़ है। हालांकि वह काफी सिंपल सादा जीवन जीना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया से दूर रहना और सोशल वर्कर के रूप में सेवाएं देना उन्हें बेहद पसंद है। उन्होंने बिजनेसमैन निकुंज शाह की बेटी ख्रीषा शाह से की थी।