हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित श्रीखंड महादेव यात्रा 2025 के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। हर साल होने वाली इस पवित्र यात्रा के लिए प्रशासन ने 10 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक का समय तय किया है। इस बार भी बिना पंजीकरण किसी को यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। श्रद्धालु आज से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
श्रीखंड महादेव यात्रा 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
श्रीखंड महादेव यात्रा 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया अधिकारिक वेबसाइट के जरिए शुरू कर दी गई है। जो भी श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं। वे shrikhandyatra.hp.gov.in के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान यात्रियों से उनका नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, यात्रा की संभावित तारीख, वैध आईडी प्रूफ, मेडिकल सर्टिफिकेट और आपातकालीन संपर्क नंबर जैसी जानकारी देना अनिवार्य है। श्रीखंड महादेव यात्रा 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का आवेदन शुल्क मात्र ₹250 रखा गया है।
हर दिन केवल 800 यात्रियों को मिलेगी एंट्री
इस बार प्रशासन ने सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों को ध्यान में रखते हुए रोजाना सिर्फ 800 श्रद्धालुओं को श्रीखंड यात्रा की अनुमति देने का फैसला किया है। यात्रा का पहला जत्था 10 जुलाई को होगा। जबकि अंतिम जत्था 23 जुलाई 2025 को होगा। सभी यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन के एंट्री नहीं मिलेगी।
यात्रियों के लिए पांच जगह बस कैंप
सरकार ने किसी भी तरह की अनहोनी और असुविधा जैसी महाकुंभ 2025 में हुई को टालने के लिए पर्याप्त व्यवस्था का इंतजाम किया है। पांच जगह बस कैंप बनाये गए हैं। साथ ही दवाओं और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यात्रियों के लिए रहने व खाने-पीने की भी व्यवस्था है।
क्रम | बेस कैंप का नाम |
---|---|
पहला | सिंहगड़ |
दूसरा | थाचरू |
तीसरा | कुनशा |
चौथा | भीम द्वार |
पांचवां | पार्वती बाग |