गालीबाज लड़कियां Mehak Pari 143 पर चला संभल पुलिस का डंडा, पुलिस ने बताया किस लालच में बनाती थी इस तरह के वीडियो!

mahak pari 143

इंस्टाग्राम पर अश्लील कंटेंट और गालियों वाले वीडियो बनाकर पापुलैरिटी हासिल करने की कोशिश कर रही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mehak Pari 143 को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यूपी पुलिस के इस कार्यवाही ने सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने वालों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। चलिए जानते हैं महक परी 143 कौन है और किन धाराओं में यह कार्यवाही की गई है।

अश्लीलता फैलाने वाली Mehak Pari 143 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश संभल के थाना असमोली क्षेत्र की रहने वाली मेहरुल निशा उर्फ परी महक और उसकी साथी हिना व ज़र्रा आलम मिलकर एक इंस्टाग्राम अकाउंट चलती थी। जिसका नाम Mehak Pari 143 है। इस अकाउंट पर ये भड़काऊ और अश्लीलता वाले वीडियो अपलोड करती थी। अश्लील इशारों और जमकर गाली बाजी के दम पर सोशल मीडिया पर पॉपुलर बनती जा रही इन लड़कियों पर अब कानून का डंडा चला है। इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कृष्ण कुमार बिश्नोई (एसपी सम्भल) ने बताया कि कुछ लोगों ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद यह कार्यवाही की है। पूछताछ में पता चला कि यह लोग महीने के ₹25,000 से ₹30,000 की कमाई के लालच में आकर यह सब कर रही थी।

इन धाराओं में हुआ मामला दर्ज

SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया की IT एक्ट की धारा 67, भारतीय दंड संहिता की धारा 294 बी और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। SP कृष्ण कुमार ने कहा की ये लोग अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर समाज में गलत संदेश फैला रहे थे। सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए नियमों और समाजिक मर्यादाओं को ताक पर रखा जा रहा था, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद इस तरह का कंटेंट बनाने वालें दूसरे क्रिएटर्स ने भी अपने पाँव समेट लिए है।

गाँव वालों को देती थी धमकियाँ

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया की महक परी और उसके साथी गांव में खुलेआम गाली गलौज करते थे और उन्हें कोई रोकता था तो सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देते थे। लोगों ने डर के मारे इनसे दूरी बना ली थी। मगर कुछ लोगों ने हिम्मत की और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इनके इंस्टाग्राम पर करीब 4.32 लाख फॉलोअर्स है। 

सभी लेख पढ़ें