After 12th Computer Course List 2024: इंटरनेट और टेक्नोलॉजी का दौर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हर किसी को कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होना तो जरूरी हो ही गया है। इसी के साथ अब कंप्यूटर में एडवांस स्किल की काफी ज्यादा डिमांड बढ़ रही है। 12वीं के बाद स्टूडेंट्स के पास कई प्रकार के कंप्यूटर कोर्सेज का विकल्प होता है। जिनके बारे में नीचे विस्तृत जानकारी दी गई है।
12th बाद करें ये Computer Course
कंप्यूटर से जुड़े किसी एक कोर्स में मास्टरी करने के बाद नौकरी लगने में काफी ज्यादा आसानी हो जाती है। इसके साथ ही वर्क फ्रॉम होम और पार्ट टाइम फ्रीलांसिंग काम मिलने के भी काफी ज्यादा चांस बढ़ जाते हैं। यहां हम कंप्यूटर से जुड़े टॉप 5 कोर्सेज की जानकारी देंगे। जिनमें बी.टेक, टैली, CEH जैसे कई बेहतरीन कोर्स शामिल है।
BCA Course After 12th

BCA एक प्रकार का कंप्यूटर डिग्री कोर्स है। जो कोई भी स्टूडेंट 12वीं के बाद कर सकता है। यह कोर्स बीटेक और B.E. जैसे कई बड़े कोर्सेज के समान ही महत्व रखता है।
BCA (Bachelor of Computer Applications) एक अंडर ग्रैजुएट कोर्स है। जिसे पूरा करने में लगभग 3 साल का समय लगता है।
जिसमें स्टूडेंट्स को सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन डेवलपमेंट जैसी स्किल का कौशल दिया जाता है और रेडी टू इंडस्ट्री बनाया जाता है।
इस कोर्स को इनरोल करने के लिए किसी भी स्टूडेंट को 12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए. इसमें आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस किसी भी स्ट्रीम के स्टूडेंट इनरोल कर सकते हैं.
BCA पूरा करने के बाद 1 साल के अनुभव पर 2 से 4 लाख रुपए की सैलरी जबकि 4 साल के अनुभव पर सालाना 6 लाख की सैलरी और 5 से 9 साल के अनुभव पर लगभग ₹900000 सालाना सैलरी तक नौकरी मिल सकती है।
कोर्स | BCA |
फीस | 35k सालाना |
ड्यूरेशन | 3 साल |
क्वालिफिकेशन | 12 वीं पास (50%) |
सैलरी | 2 से 4 लाख |
फ्रेशर | 20k monthly |
12th के बाद बनें एथिकल हैकर

एथिकल हैकिंग एंड साइबर सिक्योरिटी से जुड़ा यह कोर्स एक शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट प्रोग्राम के तहत भी किया जा सकता है। जिसमें कंप्यूटर के बेसिक फंडामेंटल और साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी गहरी जानकारी दी जाती है।
समय के साथ साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की जॉब्स की भारी डिमांड बढ़ती जा रही है। यह एक अच्छी सैलरी पैकेज वाली जॉब हो सकती है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की रिक्वायरमेंट लगभग हर कंपनी और हर फील्ड में है।
सरकार भी समय-समय पर साइबर सेल विभाग में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की वैकेंसी जारी करती है। CEH के बाद सालाना 3 लाख रूपए शुरुआती समय से नौकरी के अवसर है।
कोर्स | एथिकल हैकिंग एंड साइबर सिक्योरिटी |
अवधि | 1 साल |
फीस | 75k |
क्वालिफिकेशन | कोई भी |
सैलेरी | 25 से 30k |
अन्य | सरकारी और प्राईवेट |
Tally Computer Course

टैली कंप्यूटर से जुड़ा एक ऐसा कोर्स है जो 4 से 6 महीने की ड्यूरेशन में पूरा किया जा सकता है। स्कॉर्पियो एडवांस लेवल पर कंप्लीट करने के बाद अकाउंटेंट ऑफिसर एग्जीक्यूटिव अस्सिटेंट तेल ऑपरेटर अकाउंटेंट एग्जीक्यूटिव या का असिस्टेंट जैसी कहानी पोस्ट पर नौकरी कर सकते हैं नौकरी कर सकते हैं।
टैली करने के बाद शुरुआती समय में 25 से 28 हज़ार रुपए महीना सैलरी ऑफर की जाती है। जो एक प्रेशर के लिए काफी अच्छी शुरूआत होती है।
कोर्स | Tally Computer Course |
अवधि | 6 Months |
फीस | 15k |
क्वालिफिकेशन | कोई भी |
सेलरी | 20 से 25 हजार |
अन्य | पार्ट टाइम फूल टाइम |
Web Development Course

इंटरनेट के विकास के साथ ही सब कुछ ऑनलाइन शिफ्ट होता जा रहा है। जिसके लिए एक वेबसाइट की मूल जरूरत होती है। आज के समय में वेबसाइट बनाना एक अच्छी स्किल है जिसके लिए वेब डेवलपमेंट कोर्स काफी आवश्यक है।
Web Development कोर्स को 8 महीने में पूरा कर सकते हैं इसके बाद इंटर्नशिप प्रोग्राम से इसका अनुभव लेकर सालाना 3 लाख रुपए सैलरी के साथ इस फील्ड में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।
वेब डेवलपमेंट एक ऐसी फील्ड है जिसमें जॉब के साथ-साथ फ्रीलांसिंग और अन्य कई प्रकार से अपनी इस स्किल को मोनेटाइज किया जा सकता है।
कोर्स | Web development |
अवधि | 8 से 10 महिना |
फीस | 35k |
क्वालिफिकेशन | कोई भी |
सैलरी | 35k से 60k महीना |
Data Science Course

डाटा साइंस 2024-25 में तेजी से उभरती फील्ड हैं। जिनकी डिमांड इसमें के साथ बढ़ती ही जा रही है। यह लंबी अवधि तक चलने वाला एक कोर्स है जिसमें डाटा एनालिसिस, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग और मीनिंग जैसी कई स्किल्स सिखाई जाती हैं।
इस कोर्स के सालाना फीस लगभग ₹200000 के आसपास रहती है। आज के समय में एक डाटा साइंटिस्ट की सालाना सैलरी लगभग 10 लख रुपए से ऊपर रहती है जो उसके अनुभव और एक्स्ट्रा स्किल के आधार पर बढ़ाई जाती है।
कोर्स | डेटा साइंस |
अवधि | 3 साल |
फीस | 2 लाख सालाना |
क्वालिफिकेशन | 12वीं पास |
सैलरी | 80k se 100k महीना |
इसके अलावा भी इंटरनेट पर कई प्रकार के कोर्सेज की जानकारी मिलती है जिनमें बीटेक इन कंप्यूटर साइंस और UI UX डिजाइनर, डिजिटल मार्केटिंग जैसे कई प्रकार के कोर्स सम्मिलित है।
निष्कर्ष: इस लेख में हमने After 12th Computer Course List 2024 के अंदर वो सभी बेस्ट Computer Course को रखा है जिसे आप वर्तमान में करके एक अच्छी सैलरी वाली जॉब पा सकते हो, इन कोर्स से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए हमें कमेंट करके जरूर बताएं।