Ladla Bhai Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने लड़को के लिए की बहुत बड़ी घोषणा, हर महीने मिलेंगे 6000 से ₹10000 तक

Ladla Bhai Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने छात्रों के लिए बहुत बड़ी घोषणा की है। शिंदे सरकार ने लाडला भाई योजना का शुभारंभ करने की जानकारी दी है। जिसमें पढ़े लिखे युवाओं को हर महीने उनकी एजुकेशन क्वालीफिकेशन के आधार पर एक निश्चित सहायता राशि दी जाएगी। इसके साथी ही युवा नौकरी या अपनी आगे की पढ़ाई भी जारी रख सकते हैं। जिनके खर्च के लिए यह राशि उन्हें हर महीने दी जाएगी। 

Ladla Bhai Yojana 2024

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा चलाई गई इस योजना का उद्देश्य पढ़े-लिखे युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। जिसके माध्यम से 12वीं पास छात्रों को हर महीने ₹6000,  डिप्लोमा कर चुके छात्रों को 8000 और ग्रेजुएशन कर चुके छात्रों को लगभग ₹10000 की राशि हर महीने दी जाएगी। 

Ladla Bhai Yojana 2024 के फ़ायदे

  • इस योजना के माध्यम से युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा। 
  • राज्य में बेरोजगारी दर कम होगी। 
  • छात्र अपनी पढ़ाई और स्वरोजगार के लिए इस सहायता राशि का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • लड़का और लड़की को समान रूप से योजना का लाभ दिया जाएगा। हालांकि लड़कियों के लिए कुछ समय पहले ही लाडली बहन योजना शुरू की गई थी। 

CM एकनाथ शिन्दे ने कहा “ढूंढ़ लिया बेरोजगारी का समाधान

CM एकनाथ शिंदे ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा है कि देश के युवाओं में बेरोजगारी की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। जिसका समाधान हमने खोज निकाला है। युवाओं को हर महीने उनकी शिक्षा योग्यता के आधार पर एक निश्चित सहायता राशि दी जाएगी।

इस योजना के द्वारा राज्य सरकार युवाओं को कारखानों में अप्रेंटिसशिप करने के लिए सहायता राशि दे रही है। महाराष्ट्र ऐसी योजना लाने वाला पहला राज्य बना है, जिसमें युवाओं को फैक्ट्री में अप्रेंटिसशिप मिलेंगी। ताकि वह कार्य में कुशलता प्राप्त कर सके और रोजगार मिलने के चांस बढ़ सके। 

अप्रेंटिसशिप: अप्रेंटिसशिप में युवाओं को फैक्ट्री या किसी कारखाने में काम करने का अवसर दिया जाता है। ताकि वह वास्तविक जीवन और काम करने के अनुभव को सीख सके। इसके साथ वह अपनी पढ़ाई को भी जारी रख सकता है और उसकी आर्थिक के सहायता भी होती रहती है। 

विपक्ष ने साधा निशाना

योजना की घोषणा के बाद से ही विपक्ष एकनाथ शिंदे पर निशाना साध रहा है। विपक्ष का कहना है कि यह योजना युवाओं को अपने पक्ष में लाने के लिए लाई गई है। क्योंकि युवा प्रदेश में बेरोजगारी दर बढ़ने से काफी हताश और विरोध की भावना प्रकट कर रहे हैं। विपक्ष के मुताबिक इस योजना का उद्देश्य/अर्थ सिर्फ चुनाव के दौरान पॉजिटिव सभी बनाना रह गया है। 

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे द्वारा लाई गई इस योजना को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के समक्ष देखा जा रहा है। इस योजना को चुनाव के पहले लागू करके युवा वर्ग को अपने साथ लेने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के लिए बता दे, महाराष्ट्र में युवाओं में बेरोजगारी को लेकर काफी बड़ा मुद्दा है।

जिसके चलते विरोध उत्पन्न हो रहा है और विपक्ष मजबूत होता नजर आ रहा है। बेरोजगारी को खत्म करने के उद्देश्य से इस योजना को लागू किया गया है। आईए इसके बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर नजर डालते हैं।

लड़का – लड़की एक समान

लाडली बहन योजना की घोषणा के बाद से ही मुद्दा उठ रहा था, कि लड़का और लड़की को एक समान अधिकार मिलना चाहिए। दोनों में पूर्ण समानता होनी चाहिए। अगर राज्य सरकार लड़कियों के लिए कोई योजना लागू करती है तो लड़कों के लिए भी कुछ ने कुछ योजना शुरू की जानी चाहिए ताकि दोनों में बराबर सामानता बनी रहे।

लाडली बहना योजना

महाराष्ट्र सरकार द्वारा कुछ समय पहले ही लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी जिसके माध्यम से लड़कियों और महिलाओं को प्रति माह 1250 रुपए की सहायता दी जाती हैं। जिन महिलाओं के परिवार की सालाना कमाई ढाई लाख रुपए से कम है। वह इस योजना के लिए योग्य मानी जाती है।

Ladla Bhai Yojana Eligibility Criteria

लाडला भाई योजना का लाभ उठाने के लिए एलिजिबल क्राइटेरिया निर्धारित किए गए हैं। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • वह 12वीं पास, डिप्लोमा या ग्रेजुएट डिग्री होल्डर होना चाहिए।
  • उसके पास कोई काम या नौकरी नहीं हो।
  • उसके परिवार की सालाना इनकम ढाई लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Ladla Bhai Yojana कब से शुरु होगी

जानकारी के लिए बता दे, लाडला भाई योजना की आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषणा कर दी गई है। इसके पहले चरण के आवेदन जल्द ही लिए जाएंगे।

  • योजना: लाडला भाई योजना
  • उद्देश्य: बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता
  • किसके द्वारा: महाराष्ट्र सरकार
  • कब शुरु की गई: जूलाई 2024

निष्कर्ष: इस लेख के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजना Ladla Bhai Yojana की जानकारी दी गई है। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो हमें सूचित करें हम उसमें अपडेट करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment