काजल राघवानी के आरोपों पर खेसारी लाल यादव का पलटवार, नहीं दिया काम तो लगाने लगी गलत आरोप

By: महेश चौधरी

Last Update: December 28, 2025 7:35 AM

खेसारी लाल यादव
Join
Follow Us

भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री काजल राघवानी लगातार खेसारी लाल यादव पर आरोप लगाए जा रही है। काजल ने कई टीवी चैनलों और यूट्यूब चैनलों को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने खेसारी लाल यादव पर आरोप लगाए हैं कि वह उनके साथ लगभग 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे है। और अब शादी करने से मुकर गए हैं। थोड़ा लेट ही सही मगर खेसारी लाल यादव ने भी पलटवार करते हुए काजल के लगाए हुए आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया है। और उन्होंने काजल के रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की है। आईए जानते हैं आखिर खेसारी लाल यादव ने काजल के आरोपी को लेकर क्या कुछ कहा है।

आरोपों को एक सिरे से नाकारा

खेसारी लाल यादव ने एक पब्लिक इंटरव्यू के दौरान काजल राघवानी के सभी आरोपों को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वह जनता के साथ इमोशनली खेल खेल रही है। जो ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला। उनके मुताबिक मैंने मगरमच्छ के आंसू बहाकर उन्हें बहला-फुसलाकर उनके साथ रिलेशन बनाया है। जो सरासर झूठ है। उन्होंने मेरी बातों का गलत अर्थ निकाल लिया है। जिनका अब वह जनता के सामने उदाहरण देते हुए जनता से सहानुभूति ले रही है।

इमोशनल होकर कुछ हासिल नहीं कर सकते

अभिनेत्री काजल राघवानी ने कहा था कि खेसारी लाल यादव ने उनसे काफी इमोशनल होकर रिलेशन में आने की बात कही थी। यहां तक की खेसारी ने यह भी कहा था कि वह इन सब चीजों से परेशान होकर सुसाइड कर लेंगे। काजल के मुताबिक खेसारी लाल यादव ने उन्हें इमोशनली ब्लैकमेल करके उनके साथ रिश्ता जोड़ा था। इसके जवाब में खेसारी लाल कहते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है। उनके मुताबिक मैंने जो कुछ हासिल किया है। वह इमोशनली खेल कर ही किया होगा। शायद मैं लाखों लोगों के साथ में भावनात्मक रूप से खेल खेल रहा हूं। और ऐसा करते हुए इस पद पर पहुंच गया हूं। मैंने मेहनत नहीं की होगी शायद।

खेसारी का काजल पर पलटवार

खेसारी लाल ने काजल पर पलटवार करते हुए कहा है कि शायद उन्हें मुझसे कोई भड़ास होगी। जो वह मुझ पर इस तरह के गंदे आरोप लगा रही है। मैं जो कुछ हूं। अपनी मेहनत और हुनर के दम पर हूं। जनता के प्यार और सपोर्ट ने यहां तक पहुंचाया है। वरना जब मैं पैदा हुआ था तो हमारे पास कुछ नहीं था। यहां तक की रहने के लिए घर भी नहीं था।

आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं, तो यह मेरी मेहनत का ही नतीजा है। मेरे साथ कई लोगों ने हाथ पकड़ कर अपना करियर भी बनाया है। बेशक वे लोग आज मुकर जाए। मगर यह सच्चाई है। इसमें खेसारी ने सीधे तौर पर काजल राघवानी पर निशाना साधा है। क्योंकि उन्हें खेसारी लाल की फिल्मों से ही इतना नाम और रुतबा मिला है। जो आज उनके खिलाफ बोल रही है।

उनके साथ अच्छा रिश्ता था

खेसारी लाल कहते हैं कि जब दोनों रिश्ते में थे। वह समय काफी खूबसूरत था और आज भी खूबसूरत है। मैं अपनी खुद की जुबान से रिश्ते की मजाक नहीं बना सकता। और उसे गंदा नहीं कर सकता। अगर वह खुद इस तरीके की कोई बात बोलती है तो वह उनकी इच्छा है। खेसारी लाल ने उनके और काजल राघवानी के रिश्ते को काफी खूबसूरत बताकर अपनी बात पूरी की।

मसलन काजल राघवानी और खेसारी लाल का यह विवाद खींचता ही जा रहा है। जिसमें खेसारी की पत्नी, बच्चे और माता-पिता को भी निशाना बनाया जा रहा है। अब काजल के आरोपों में कितनी सच्चाई है. यह तो जांच पड़ताल में ही सामने आएगा। फिलहाल दोनों ही पक्षों की ओर से एक दूसरे को निशाना बनाया जा रहा है।