xAI Tutor Job: एलन मस्क की कंपनी में नौकरी का सुनहरा मौका, हिंदी और अंग्रेजी जानने वालों को हर घंटे मिलेंगे ₹5000

xAI Tutor Job: एलन मस्क ने अपने AI आधारित नए स्टार्टअप xAI की ओर से एक अधिसूचना जारी की है। जिसके मुताबिक एलन मस्क को ऐसे लोगों की तलाश है, जिनकी हिंदी और अंग्रेजी भाषा में काफी अच्छी पकड़ है। अधिसूचना के मुताबिक आप यह नौकरी घर से भी कर सकते हैं। और इसका वेतन भी काफी ज्यादा है। आईए जानते हैं xAI में AI ट्यूटर की नौकरी कैसे मिलेगी? और इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं?

एलन मस्क को हिंदी-अंग्रेजी वालों की तलाश | xAI Tutor Job

एलन मस्क हमेशा ही कुछ अलग और दुनिया से हटकर करते हैं। किसी भी बड़ी कंपनी में नौकरी हासिल करने के लिए आपका बहुत ज्यादा पढ़ा लिखा होना जरूरी है। मगर एलन मस्क सर्टिफिकेट और डिग्रियों को बिल्कुल ही नजर अंदाज करते हैं। एलन मस्क के नए स्टार्टअप xAI की ओर से जारी की गई अधिसूचना भी कुछ ऐसे ही मापदंडों पर खरी उतरती है। अगर आपको हिंदी और अंग्रेजी भाषा की गहराई से जानकारी है या आप 2 से अधिक कोई भी भाषाएं जानते हैं, तो आप एलन मस्क के xAI स्टार्टअप में नौकरी पा सकते हैं।

xAI Work From Home Job

xAI में xAI Tutor Job के आवेदन लिए जा रहे हैं। जिसके लिए कोई भी डुएल लैंग्वेज एक्सपर्ट आवेदन कर सकता है। अंतिम रूप से चयन होने के बाद आप यह नौकरी घर से (वर्क फ्रॉम होम) भी कर सकते हैं। हालांकि यह केवल 6 महीने की एक अस्थाई नौकरी होगी। मगर इस दौरान आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। 

जॉब रोल क्या होगा 

xAI एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्लेटफार्म है। जिसे आपको अलग-अलग भाषाओं में ट्रेंड करना होगा। खासकर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में। इनके अलावा xAI को फ्रेंच, अरबी और चीनी भाषा में भी ट्रेंड किया जाएगा। ऐसे में जिन लोगों की इन भाषाओं में अच्छी पकड़ है। वे भी आवेदन कर सकते हैं। 

थोड़ी डिटेल में बात करें तो उम्मीदवारों के पास जर्नलिज्म, टेक्निकल राइटिंग या प्रोफेशनल राइटिंग की डिग्री या बैकग्राउंड होना जरूरी है। या फिर इन भाषाओं में काम करने का अच्छा एक्सपीरियंस होना चाहिए।

वेतन कितना मिलेगा | xAI Tutor Job Salary

इस अधिसूचना की सबसे खास और दिलचस्प बात यही है कि इस जॉब में लोगों को महीने के लाखों रुपए तक ऑफर किये जा रहे हैं। दरअसल xAI आपको प्रति घंटे के हिसाब से वेतन देगी। जिसके मुताबिक आपको प्रति 60 मिनट के 35 डॉलर से 65 डॉलर अधिकतम दिये जाएंगे। यानी भारतीय मुद्रा में आप प्रति घंटे ₹2900 से ₹5400 तक कमा सकते हैं। साथ ही वर्क एक्सपीरियंस के अनुसार सैलरी कम या ज्यादा की जा सकती है।

यह एक फुल टाइम नौकरी होगी। जिसमें आपको सोमवार से शुक्रवार (सप्ताह में 6 दिन) सुबह 9:00 से 5:00 तक काम करना है। वेतन के अलावा आपको स्टैंडर्ड मेडिकल बेनिफिट्स का लाभ भी दिया जाएगा।

इससे पहले xAI की ओर से ह्यूमनॉइड रोबोट और ऑप्टिमस को ट्रेन करने के लिए एक्सपर्ट्स की भर्ती की गई थी। जिसके लिए भी तगड़ा वेतन ऑफर किया गया था। ह्यूमनॉइड रोबोट और ऑप्टिमस के ट्रेंड करने लिए उम्मीदवारों को प्रति घंटे 48 डॉलर दिये गए थे। यानी प्रतिदिन सैलरी ₹28000 तक दी गई है।

xAI Tutor Job Apply Process

अगर आप xAI Tutor के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको xAI की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करनी होगी।
  • अब करियर्स के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको यहां सभी तरह की “Open Jobs” की जानकारी मिलेगी।
  • अब रिमोट जॉब का विकल्प चुनकर xAI Tutor का विकल्प चुनें।
  • ध्यान रहें यहां केवल उसी भाषा का विकल्प चुनना है। जो आपको अच्छे से आती है।
  • अगले टैब में आपसे आपकी जानकारी पूछी जाएगी। जिसमें आपको अपने आपका वर्क एक्सपीरियंस, भाषा की जानकारी, संपर्क आदि का सही सटीक विवरण देना होगा।यह फॉर्म भरने के बाद आपको ईमेल और कॉल के जरिए संपर्क कर लिया जाएगा और आगे की प्रक्रिया बताई जाएगी।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment