Bhojpuri Upcoming Movies: भोजपुरी सिनेमा के लिए यह साल काफी शानदार रहा है. कई भोजपुरी फिल्मों ने तो रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। वही भोजपुरी कलाकारों का बॉलीवुड में भी जलवा देखने को मिला है। भोजपुरी सिनेमा से साल के आखिरी महीने में और अगले साल भी कई दमदार फिल्में आने वाली है। भोजपुरी सिनेमा अपनी जड़े मजबूत करते हुए अब पैन इंडिया स्तर पर फिल्में रिलीज करने की घोषणा कर चुका है।
अगले साल रिलीज होने वाली पटना से पाकिस्तान 2 फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज की जाएगी। इसके अलावा भी कई बेहतरीन फिल्में हैं, जिनका हिंदी और भोजपुरी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए Bhojpuri Upcoming Movies के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।
मेरे जीवन साथी
अरविंद अकेला कल्लू और मेघश्री स्टारर फिल्म मेरे जीवन साथी एक प्रेरणादायक फिल्म रहने वाली है। जिसमें दहेज प्रथा के खिलाफ और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया जाएगा। फिल्म का डायरेक्शन प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं। फिल्म में अरविंद एक अनपढ़ व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे। इन्हें एक स्कूल टीचर से प्यार हो जाता है। अब उसका अनपढ़ होना उसके प्यार के बीच रोड़ा बनेगा। वे अपने प्यार को हासिल करने के लिए क्या कुछ करेंगे, इसी के साथ फिल्म आगे बढ़ेगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म अगले साल के शुरुआत में रिलीज की जाएगी।
जानू आई लव यू फिल्म
जानू आई लव यू फिल्म अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत की मुख्य भूमिका में तैयार की गई है। जिसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर काफी जबरदस्त है। फिल्म में दोनों कलाकारों के बीच जबरदस्त ड्रामा और लव कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। मगर जल्द ही फिल्म एक्शन और बदले की भावना में बदल जाएगी। जो इसी साल के आखिरी तक रिलीज हो सकती है। फिल्म का निर्देशन अनुराग मिश्रा द्वारा किया गया है। जो फिल्म के लेखक भी है।
रिश्तें भोजपुरी फिल्म
खेसारी लाल यादव और रति पांडेय स्टारर फिल्म रिश्ते अगले साल होली के अवसर पर रिलीज की जाएगी। यह फिल्म एसआरके म्यूजिक के बैनर तले तैयार की गई है। जिसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। फिल्म का डायरेक्शन और लेखन प्रेमांशु सिंह द्वारा किया गया है। जिन्होंने फिल्म को काफी अलग कांसेप्ट के साथ पेश करने का वादा किया है। फिल्म की खास बात यह है कि यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज की जाएगी। खेसारी लाल और रति पांडेय की जोड़ी ने पहले भी रंग दे बसंती और कई हिट फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया है।
पटना से पाकिस्तान 2
पटना से पाकिस्तान 2 भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्म है। यह भी पैन इंडिया स्तर पर अगले साल होली के अवसर पर रिलीज की जाएगी। फिल्म का पहला भाग पटना से पाकिस्तान (2015) जबरदस्त हिट हुआ था। जो साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही थी। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी दर्शकों के दिलों में छा गई। अब फिल्म का दूसरा भाग भोजपुरी सिनेमा के दूसरे बड़े कलाकारों की सह-भूमिका में तैयार किया जा रहा है। यह एक मल्टी-स्टारर फिल्म होगी। जिसका फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का डायरेक्शन अनंजय रघुराज द्वारा किया जा रहा है। जो भारत और पाकिस्तान के बीच वॉर थीम में होगी।
इनके अलावा भी मातृ देवों भव फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जो इसी साल आखिरी तक रिलीज कर दी जाएगी। साथ ही आम्रपाली दुबे अपनी आगामी फिल्म लाखों में पवले बानी हम बहुरानी फिल्म की शूटिंग जारी है। यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में भोजपुरी सिनेमा में रिलीज कर दी जाएगी।