आकांक्षा पुरी की अपकमिंग फिल्में: जिम वर्कआउट वीडियो ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर हुई जमकर ट्रोलिंग

इन दिनों भोजपुरी सिनेमा की फीमेल सुपरस्टार आकांक्षा पुरी अपनी आगामी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में है। दरअसल सोशल मीडिया पर आकांक्षा पुरी और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का GYM में वर्कआउट करते हुए का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों के बीच कुछ ज्यादा ही करीबियां देखने को मिली है। इसके बाद दोनों को सोशल मीडिया पर भारी ट्रॉल का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं आखिर वायरल वीडियो को लेकर क्या विवाद हो रहा है? और साथ ही जानेंगे आकांक्षा पुरी की कुछ आगामी फिल्मों के बारे में जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी का जिम वर्क आउट वीडियो

सोशल मीडिया में आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों कलाकार एक साथ जिम में कसरत कर रहे हैं। दोनों ने जिम के कपड़े पहने हुए हैं और खेसारी लाल यादव एक रोड को पड़कर लटके हुए हैं, जबकि आकांक्षा ने उन्हें कमर से अपने पैरों से जकड़ा हुआ है। दोनों एक साथ पुश-अप्स कर रहे हैं। दोनों के बीच कुछ ज्यादा ही क्लोज केमिस्ट्री नजर आ रही है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कलाकारों को लोगों ने ट्रोल करना शुरू किया। उनकी जमकर आलोचना हुई। लोगों ने उन पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए हैं। हालांकि माहौल बिगड़ता देख खेसारी ने अपने सोशल मीडिया से वीडियो को डिलीट भी कर दिया। मगर तब तक यह दूसरे कई अकाउंट पर अपलोड हो चुका था।

खेसारी लाल यादव ने दी प्रतिक्रिया

इसके बाद खेसारी लाल यादव ने अपने स्टेज शो के दौरान वीडियो को लेकर सफाई भी दी है। वे कहते हैं कि “सोशल मीडिया पर आकांक्षा जी का और मेरा एक वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों को लगता है कि उसके जरिए अश्लीलता फैलाई जा रही है। मगर हमें लगता है कि यह एक सामान्य सा वीडियो है। जिसमें हम कसरत कर रहे हैं।” खेसारी आगे कहते हैं कि वह तो मेरा जिम का काम लग रहा है और मैंने उसके हिसाब से ही किया है। अब लोगों को गलत लगता है तो इसमें मैं क्या ही कर सकता हूं।

इसके बाद वे काफी मजेदार अंदाज में अपना पॉपुलर डायलॉग बोलते हैं “हम संतोष पागल ना हईं” जिसपर पब्लिक भी जमकर ठहाके लगाकर हंसती है।

आकांक्षा पुरी की अपकमिंग फिल्में

बेशक दोनों के बीच के रिश्तें को लेकर हमेशा कुछ ना कुछ विवाद होता रहता है। मगर आकांक्षा और खेसारी की जोड़ी पर्दें पर हमेशा कमाल करती है। पब्लिक को भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है। दोनों जल्द एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्मों की जानकारी नीचे दी गई है।

राजा राम फिल्म

आकांक्षा पुरी की आगामी फिल्म राजाराम का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त सपोर्ट मिला है। फिल्म का गाना “चुम्मा चुम्मा” जबरदस्त बवाल काट रहा है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठना फिलहाल बाकी है। यह फिल्म दिसंबर के आखिरी तक रिलीज हो सकती है।

अग्नि परीक्षा

अग्नि परीक्षा में भी खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी होने वाली है। यह फिल्म 2025 के शुरुआत में रिलीज होने की संभावना रखती है। अग्नि परीक्षा फिल्म के डायरेक्टर लाल बाबू पंडित है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment