भोजपुरी गाना ‘हैलो कौन’ ने रचा इतिहास, 100 करोड़ व्यूज पाने वाला पहला सुपरहिट गाना बना

 भोजपुरी सिनेमा में आए दिन कमाल हो रहा है। जहां एक और भोजपुरी फिल्में बॉलीवुड फिल्मों का ट्रैक पकड़ रही है। वही भोजपुरी गाने भी रिकॉर्ड तोड़ प्रसिद्धि हासिल कर रहे हैं। हाल ही रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय का सुपरहिट गाना “हैलो कौन” ने 1 बिलीयन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। जो भोजपुरी सिनेमा की एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही यह गाना भोजपुरी सिनेमा का पहला गाना बन चुका है, जिस पर एक ही यूट्यूब चैनल से 1 बिलियन व्यूज आए हैं। गाने की इस नई उपलब्धि का जश्न मनाते हुए सिंगर रितेश पांडे ने आधी रात लाइव आकर दर्शकों का धन्यवाद किया है। आइए जानते हैं गाने में क्या कुछ खास है? और इसमें किन-किन लोगों ने काम किया है?

हैलो कौन को 100 करोड़ व्यूज मिले

हैलो कौन गाने को साल 2019 में रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। गाने को शुरू से ही दर्शकों की ओर से खूब सपोर्ट मिल रहा है। अब गाने ने 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। जिसके साथ ही 1 बिलियन व्यूज हासिल करने वाला यह भोजपुरी सिनेमा का पहला गाना भी बना है। हालांकि इससे पहले पवन सिंह के पुदीना टाइटल वाले गाने को भी लगभग 2.3 बिलियन व्यूज मिले हैं। मगर ये व्यूज गाने को कई यूट्यूब चैनल पर अपलोड करने के बाद मिले हैं। ऐसे में भोजपुरी जगत में हैलो कौन गाने ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जो कई सालों तक बना रहेगा।

हैलो कौन भोजपुरी गाना किसने गाया है ?

भोजपुरी गाने ‘हैलो कौन’ ने 100 करोड़ व्यूज का रिकॉर्ड बनाया
गाना‘हैलो कौन’
सिंगररितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय
लेखकआशीष वर्मा
म्यूजिक डायरेक्टरआशीष वर्मा
कम्पोजरकैलाश पांडे और आशीष वर्मा

हैलो कौन भोजपुरी गाने को रितेश पांडे ने गाया है। जबकि उनके अपोजिट भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी फीमेल सिंगर स्नेहा उपाध्याय गा रही है। गाने को भोजपुरी डायरेक्टर आशीष वर्मा ने लिखा है। जो गाने के म्यूजिक डायरेक्टर भी है। गाने को कंपोज करने का काम कैलाश पांडे और आशीष वर्मा ने मिलकर किया है। वही ऑन स्क्रीन बात करें तो रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय दोनों गाने में प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है।

गाने में दिखाया जाता है कि एक प्रेमी यानी रितेश पांडे अपनी प्रेमिका स्नेहा उपाध्याय को रात को फोन करता है। मगर स्नेहा पूछती है कि हैलो कौन? दोनों के बीच जो बातचीत होती है, वह गाने के मजेदार अंदाज में होती है। जो दर्शकों को खूब पसंद आई है। बाद में पता चलता है कि स्नेहा के बगल में उसकी मां भी थी। इसलिए उसने एक अनजान की तरह बात किया। गाने के आखिर में दोनों एक साथ नजर आते हैं और बर्गर पिज़्ज़ा खाने चल देते हैं.

सिंगर ने लाइव आकर फैन्स का धन्यवाद किया

जैसे ही हैलो कौन गाने पर 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार हुआ तो गाने के सिंगर रितेश पांडे ने लाइव आकर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान गाने के लेखक आशीष वर्मा भी उनके साथ थे। वे कहते हैं कि शुरू से ही दर्शकों ने गाने को जबरदस्त सपोर्ट किया है। यह गाना भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल गानों में से एक बना है। जिससे केवल एक ही यूट्यूब चैनल से 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार किया है।

रितेश पांडे के इस साल कई गाने रिलीज हुए हैं। जिन्हें भी रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिले हैं। रितेश के साल के हिट गानों में लूट जाओगे उत्तर प्रदेश में, स्त्री, राजा छोड़ दा, रुमाल वाला बिन और गंदी-गंदी बात जैसे कई गाने शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment