बॉलीवुड की फ्लॉप एक्ट्रेस भोजपुरी सिनेमा में आते ही बन गई रातों-रात सुपरस्टार, यहाँ पढ़ें पूरी खबर

बेशक आकांक्षा पुरी आज भोजपुरी सिनेमा में छाई हुई है और भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों के साथ एक के बाद एक कई बड़ी फिल्मों में नजर आ रही है। मगर एक समय था, जब आकांक्षा पुरी हिंदी सिनेमा में काम के लिए डायरेक्टर्स के घर-घर भटक रही थी। आकांक्षा ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल और रियलिटी शो में भी अपनी मौजूदगी दर्ज की है। मगर उन्हें असल पहचान भोजपुरी सिनेमा में आकर ही मिली है। भोजपुरी सिनेमा में आकांक्षा और खेसारी की जोड़ी ऐसी जमी की आकांक्षा रातों-रात भोजपुरी सिनेमा की क्वीन बन गई।

आकांक्षा पुरी का बॉलीवुड करियर

आकांक्षा पुरी ने न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में बल्कि तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में भी अपनी खूबसूरत अदाकारी से सुर्खियां बटोरी है। आकांक्षा ने साल 2015 में रिलीज हुई कैलेंडर गर्ल फिल्म में नंदिता मेनन का किरदार निभाया था। जिसमें उनके अभिनय की खूब चर्चा हुई। मगर इसके बाद उन्हें हिंदी फिल्मों में कुछ खास रोल नहीं मिला।

जिसके बाद आकांक्षा ने कई टीवी सीरियल में काम करते हुए अपने करियर को आगे बढ़ाया। उन्होंने अपने दौर के सबसे पापुलर टीवी सीरियल “विघ्नहर्ता गणेश” में देवी पार्वती का किरदार निभाकर अपने करियर को नया आकार दिया। यह सीरियल साल 2017 से 2020 तक चला। मगर साल 2020 में अचानक से यह भी बंद पड़ गया।

विघ्नहर्ता गणेश2017–2020देवी पार्वती
CID2015मेहमान भूमिका
स्वयंवर – मीका दी वोटी2022प्रतियोगी (विजेता)
Bigg Boss OTT 2 2023प्रतियोगी
आकांक्षा पुरी की फिल्में
एलेक्स पांडियन2013दिव्या
प्रेज द लॉर्ड2014एनी
सामराज्यम II: सन ऑफ अलेक्जेंडर2015सायरा
अमर अकबर एंथनी2015गौरी (कैमियो)

भोजपुरी सिनेमा में मिली असली पहचान

जब आकांक्षा का करियर डगमगाने लगा तो आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा की ओर कदम बढ़ाए और भोजपुरी सिनेमा में आते ही उनकी किस्मत चमक पड़ी। आकांक्षा पुरी और पवन सिंह की जोड़ी में “तुझे ना देखा तो चैन” नाम से गाना रिलीज हुआ। यह आकांक्षा पुरी का भोजपुरी सिनेमा में पहला और बड़ा प्रोजेक्ट था। गाना रिलीज होते ही सुपरहिट साबित हुआ।

इसके बाद आकांक्षा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार कई गानों और फिल्मों से भोजपुरी जनता का दिल जीत लिया। अब आकांक्षा खेसारी लाल यादव के साथ अग्नि परीक्षा और राजाराम फिल्म में नजर आएगी। जो अगले साल की पहली तिमाही में रिलीज हो सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment