Aamrapali Dubey Upcoming  Movie Name – आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये किया अपनी नई फिल्म का ऐलान 

By: महेश चौधरी

On: Sunday, October 20, 2024 10:12 AM

Aamrapali Dubey Upcoming  Movie Name
Google News
Follow Us

आम्रपाली दुबे का भोजपुरी सिनेमा में क्रेज दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। उन्हें भोजपुरी सिनेमा में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वह लगातार कई फिल्मों में नजर आ रही है। उन्होंने हालही में मात्र देवों भव: फिल्म की शूटिंग पूरी की है। और तुरंत बाद ही एक और जबरदस्त भोजपुरी फिल्म की घोषणा कर दी है। वह आगामी फिल्म में बहू की भूमिका में नजर आने वाली है। जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। आईए आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म (Aamrapali Dubey Upcoming Movie) के बारे में जानकारी लेते हैं। साथ ही जानेंगे आम्रपाली दुबे का भोजपुरी सिनेमा का सफर।

Aamrapali Dubey Upcoming Movie

आम्रपाली दुबे लंबे समय से अपनी मौजूदा फिल्म मात्र देवों भव: की शूटिंग में व्यस्त थी। जो अब पूरी हो चुकी है। इसके तुरंत बाद ही आम्रपाली दुबे ने एक और नई फिल्म साइन कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर की है. आम्रपाली ने पोस्ट के जरिए फिल्म के नाम से भी पर्दा उठा दिया है। साथ ही फिल्म की कास्ट की भी जानकारी सामने आ चुकी है।

आम्रपाली दुबे ने शूटिंग सेट से शेयर की तस्वीर

आम्रपाली दुबे की आगामी फिल्म का टाइटल “लाखों में पवले बानी हम बहूरानी” रखा गया है. इंस्टाग्राम पोस्ट में आम्रपाली दुबे बहु रानी के किरदार में नजर आ रही है। जिसमें उन्होंने लाल साड़ी पहनी हुई है l और हाथ में शूटिंग का क्लिप बोर्ड पकड़ रखा है। जिस पर फिल्म का नाम साफ-साफ नजर आ रहा है।

पोस्ट पर आम्रपाली दुबे के फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन लिखता है, कि “हम बहुरानी” गाने की शुरुआत से “लाखों में पवले बानी हम बहूरानी” फिल्म तक आम्रपाली दुबे का सफर काफी खूबसूरत रहा है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में काफी नाम और शोहरत कमाई है।

ये कलाकार आ सकते है नजर

फिल्म के मुहूर्त के समय आम्रपाली के साथ फिल्म के निर्माता अजय झा भी नजर आए हैं। इसके अलावा संगीता तिवारी, जय पांडे, अविनाश शाही, पुष्पेंद्र, निशांत शाह, राकेश बाबू, गोपाल चौहान सहित कंचन शशि जैसे कई सितारे एक फ्रेम में नजर आए हैं। जो संभावित रूप से फिल्म की कास्ट का हिस्सा होंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

ऐसा रहा भोजपुरी सिनेमा का सफर

आम्रपाली दुबे ने साल 2008 में भोजपुरी सिनेमा से अपने अभिनय की यात्रा शुरू की थी। उन्हें उनके जबरदस्त अभिनय के चलते कई बड़े अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स का अच्छा मनोरंजन करती है। उसके बोल्ड और ग्लैमरस लुक वाले डांस वीडियो हर किसी की आंखों पर काबू पा लेते हैं। उन्होंने सिनेमा जगत के दिग्गज स्टार निरहुआ, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे कलाकारों के साथ जोड़ी जमाई है। 

आम्रपाली की पहली फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी थी। जो सुपर डुपर हिट रही है। इसके बाद आम्रपाली ने पटना से पाकिस्तान, बॉर्डर (भोजपुरी), निरहुआ हिंदुस्तानी 2, निरहुआ हिंदुस्तानी 3 (फ्रेंचाइजी) और निर्वाह चलन लंदन जैसी कई हिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। अब वह मातृ देवो भव: फिल्म के साथ जल्द ही पर्दें पर नजर आने वाली है। जिसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा किया जा चुका है।

आम्रपाली दुबे की दिनेश लाल यादव के साथ इस साल रिलीज हुई फिल्म FASAL (फसल) ने भोजपुरी सिनेमा में तड़का लगा दिया। यह फिल्म साल की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई है। फ़िल्म में आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। 

Leave a Comment