विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हालही में प्रेमानंद महाराज के आश्रम का दौरा किया है। जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्रेमानंद महाराज के ऑफिशल इंस्टाग्राम के जरिए सामने आया है। जिसमें विराट-अनुष्का अपने दोनों बच्चों (अकाय और वामिक कोहली) के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने उनके धाम पहुंचे। इस दौरान अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से कई सवाल भी किये हैं।
![प्रेमानंदजी महाराज से मिलने पहुँचे विराट-अनुष्का](https://khabardaari.com/wp-content/uploads/2025/01/Khabardaari.com-88-1024x576.webp)
प्रेमानंदजी महाराज से मिलने पहुँचे विराट-अनुष्का
https://www.instagram.com/reel/DEoxuhOpnMM/?utm_source=ig_web_copy_link
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का और दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। वीडियो में दिख रहा है कि विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज की कुटिया पहुंचे और सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। प्रेमानंद महाराज कोहली से पूछते हैं कि… क्या मन प्रसन्न है? जवाब में विराट मुस्कराते हुए सिर हिलाकर हाँ कहते नजर आ रहे हैं।
अनुष्का शर्मा और प्रेमानंद महाराज की बातचीत
यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का और विराट प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे हैं। इससे पहले भी कपल वृंदावन धाम आ चुके हैं।
अनुष्का महाराज से कहती है कि “आप बस मुझे प्रेम भक्ति दें” जवाब में प्रेमानंद महाराज कहते हैं “आप बहुत बहादुर हैं क्योंकि संसार का यह सम्मान प्राप्त होने के बाद लोगों का भक्ति की तरफ मुड़ पाना काफी कठिन होता है।” प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि विराट कोहली पर भक्ति का विशेष प्रभाव पड़ेगा। आगे वह हंसकर कहते हैं कि भगवान के भरोसे पर रहो। उनका नाम का जाप करो। खूब प्रेम करो और खूब आनंद से रहो। प्रेमानंद महाराज ने कपल से काफी लंबी बातचीत की है।
लगातार खराब प्रदर्शन से विराट की परेशानियाँ बढ़ी
हाल ही में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के टेस्ट मैच खेले हैं। जिनमें विराट का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। उनके करियर में आई इस उथल पुथल के बाद मन अशांत था। जब भी विराट के जीवन में कोई बड़ी घटना होती है तो वह धार्मिकता की ओर कदम बढ़ाते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद अनुष्का और विराट ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन करना उचित समझा।