Aastha Singh Wedding: आस्था सिंह ने रचाई शुभम सिंह से शादी, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

Updated
फॉलो करें
Aastha Singh Wedding

Bhojpuri Actress Aastha Singh Wedding: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री आस्था सिंह ने हाल ही में अपने प्रेमी शुभम सिंह के साथ विवाह बंधन में बंधकर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है। उनकी शादी की खबरें और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे फैंस और इंडस्ट्री के साथी कलाकारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। चलिए जानते हैं क्या है पूरी खबर.

Bhojpuri Actress Aastha Singh Wedding

आस्था सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे शुभम सिंह के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। आस्था सिंह के हसबैंड शुभम सिंह के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनकी और आस्था की जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। शादी समारोह में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों सहित भोजपुरी सिनेमा के कई कलाकारों ने शिरकत की, जहां सभी ने इस नए जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

“राजा जी हम” गाने में दिखी थी जोड़ी

Aastha Singh Wedding
Bhojpuri Actress Aastha Singh Wedding | image: Instagram

शादी से पहले आस्था सिंह और शुभम सिंह का एक साथ गाना (राजा जी हम) भी रिलीज हुआ था. जिसमें दोनों के बिच काफी जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आस्था और शुभम लम्बे समय गुप्त रिलेशनशिप में थे. जो अब शादी के बंधन में बंद चुके हैं।

आस्था सिंह ने साल 2021 में भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। और बहुत कम समय में ही आस्था सिंह ने तगड़ा नाम कमा लिया। आस्था सिंह को भोजपुरी सिनेमा में एक्सप्रेशन क्वीन के नाम से प्रसिद्धि मिली। वह इंडस्ट्री के बड़े कलाकार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ कई फिल्मों और गानों में नजर आ चुकी है। आस्था और शुभम की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब छाई हुई है। हालांकि उनके पति शुभम सिंह ग्लैमर्स दुनिया से दूर ही रहते हैं।

सभी लेख पढ़ें