Bhojpuri Box Office Collection 2024 : भोजपुरी की इन फिल्मों ने कमाया है 2024 में छप्पर फाड़ पैसा

साल 2024 भोजपुरी सिनेमा के लिए काफी शानदार रहा। इस साल भोजपुरी सिनेमा की कई फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। जिसमें दिनेश लाल यादव की निरहुआ हिंदुस्तानी 4, फसल और पवन सिंह की सूर्यवंशम जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। आइए Bhojpuri Box Office Collection 2024 के बारें में विस्तार से जानते हैं। जिसमें हम भोजपुरी सिनेमा की उन फिल्मों की जानकारी देंगे, जिन्होंन अपने बजट से कई गुना ज्यादा कलेक्शन किया है।

Bhojpuri Box Office Collection 2024

फिल्मरिलीज़ डेट
निरहुआ हिंदुस्तानी 415 अगस्त 2024
भोजपुरी फिल्म सूर्यवंशम30 अगस्त 2024
फ़िल्म रंग दे बसंती7 जून 2024
मनी मेराज वेलकम 22 नवंबर 2024
भोजपुरी फिल्म फसल25 मार्च 2024

निरहुआ हिंदुस्तानी 4

निरहुआ हिंदुस्तानी 4 फिल्म को 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया गया था। जिसका डायरेक्शन मंजुल ठाकुर द्वारा किया गया है। फिल्म में दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ, आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

फिल्म का कुल बजट लगभग 9 करोड रुपए बताया जाता है। जिसने अपने बजट से लगभग 2 गुना ज्यादा कलेक्शन किया है। निरहुआ हिंदुस्तानी 4 ने टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन करीब 16 करोड़ किया है।

यह फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म थी। जिसमें दिनेश लाल यादव का किरदार अपने परिवार और समाज के बीच उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए नजर आए हैं। फिल्म पारिवारिक मूल्यों, प्रेम और समाज के मुद्दों को करीब से दिखाती है।

भोजपुरी फिल्म सूर्यवंशम 

भोजपुरी फिल्म सूर्यवंशम को 30 अगस्त 2024 को भोजपुरी सिनेमा में रिलीज किया गया था। फिल्म में पवन सिंह और आकांक्षा सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। जिसका डायरेक्शन रजनीश मिश्रा द्वारा किया गया है। फिल्म इस साल भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म के तौर पर गिनी गई है। इसका बजट मात्र 25 से 30 लाख रुपए था। जबकि फिल्म ने लगभग 12 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो अपने बजट के मुकाबले लगभग 10 गुना ज्यादा है।

यह फिल्म पारिवारिक रोमांटिक कहानी के साथ तैयार की गई है। जिसमें एक्शन का तड़का भी लगाया गया है। पवन सिंह किसान के किरदार में नजर आते हैं, जो अपने परिवार और गांव वालों पर हुए जुल्म के खिलाफ आवाज उठाता है।

भोजपुरी फिल्म फसल

पराग पाटील निर्देशित भोजपुरी फिल्म “फसल” को 25 मार्च 2024 को भोजपुरी सिनेमा में रिलीज किया गया था। जिसमें दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के जरिए भोजपुरी सिनेमा में कुछ नया करने की कोशिश की गई थी.

यह फिल्म मारधाड़ और अश्लीलता से हटकर किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान खींचती है। फिल्म को मात्र 17 सिनेमा हॉल में रिलीज किया गया था। बावजूद इसके फिल्म ने लगभग 9 लाख का कलेक्शन किया है। फिल्म भोजपुरी सिनेमा की अंडररेटेड फिल्म के तौर पर भी गिनी गई है। जिसके गाने को यूट्यूब पर लगभग 200 मिलियन से भी ज्यादा दर्शक मिले हैं।

भोजपुरी फिल्म रंग दे बसंती

भोजपुरी फिल्म रंग डे बसंती 7 जून 2024 को रिलीज की गई थी। जिसका डायरेक्शन प्रेमांशु सिंह द्वारा किया गया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव, रति पांडे, अमित भट्टाचार्य और फिरोज खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। जो करीब 10 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी। फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग के साथ पहले ही दिन करीब 50 लाख का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म ने कमाई की रफ्तार बरकरार रखी और फिल्म का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 22 करोड़ बताया जाता है।

मनी मेराज वेलकम 

कॉमेडियन मनी मेराज की वेलकम फिल्म 22 नवंबर 2024 को रिलीज की गई थी। जिसमें उनके साथ बेबी काजल ने हीरोइन की मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन संतोष मिश्रा द्वारा किया गया है। जो मात्र 18 से 20 लाख बजट में तैयार की गई है। जबकि फिल्म ने लगभग 45 लाख का कलेक्शन किया है। जो एक पारिवारिक फिल्म थी। 

इनके अलावा भी इस साल भोजपुरी सिनेमा से कई शानदार फिल्में रिलीज हुई है। जिनमें कभी खुशी कभी गम और महादेव का गोरखपुर जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। जिन्होंने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की है।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment