Bhojpuri Box Office Collection: कम बजट में बनी इन भोजपुरी फिल्मों ने की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई, बॉलीवुड भी पड़ गया था ठंडा

By: महेश चौधरी

On: Friday, November 22, 2024 9:54 AM

Bhojpuri Box Office Collection
Google News
Follow Us

Bhojpuri Box Office Collection : बेशक भोजपुरी सिनेमा पेन इंडिया स्तर पर पैर जमाने में असफल रहा। मगर फिर भी भोजपुरी सिनेमा का महत्व सिनेमा जगत में कुछ कम नहीं है। भोजपुरी सिनेमा से कुछ फिल्में ऐसी भी रिलीज हुई है, जिन्होंने बॉलीवुड की हिट फिल्मों का भी क्रेज खत्म कर दिया था।

ये भोजपुरी फिल्में बहुत कम बजट के साथ बनी थी, और इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पईसावाला ने तो इंडियन सिनेमा की जड़े ही हिला कर रख दी थी। फिल्म ने अपने बजट से लगभग 120 गुना ज्यादा कमाई की थी। जो किसी बॉलीवुड या हॉलीवुड फिल्म के लिए भी कर पाना नामुमकिन सा लगता है। आइए भोजपुरी सिनेमा की कुछ ऐसी फिल्मों पर चर्चा करते हैं, जिन्होंने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की है।

ससुरा बड़ा पईसावाला

मनोज तिवारी और रानी चटर्जी की मुख्य भूमिका में साल 2003 में ससुरा बड़ा पईसावाला फिल्म रिलीज की गई थी। यह फिल्म आज भी भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। जिसका बजट मात्र 30 लाख रुपए था और फिल्म ने कुल 36 करोड रुपए की कमाई की थी। जो फिल्म के बजट के लगभग 120 गुना अधिक है। इसके बाद भोजपुरी सिनेमा ने गति पकड़ी और इस फिल्म की कहानी की तरह कई दूसरी फिल्मों ने भी जोर पकड़ा और रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।

गंगा भोजपुरी फिल्म

भोजपुरी फिल्म गंगा 20 अक्टूबर 2006 को थियेटर्स में रिलीज की गई थी। यह एक एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर फिल्म थी। जिसका डायरेक्शन अभिषेक चड्ढा ने किया था। फिल्म की खास बात है यह भी है कि इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने भी अभिनय किया था। इनके अलावा फिल्म में रवि किशन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का बजट केवल 50 लाख रुपये था। जिसने लगभग 35 करोड़ की कमाई की थी।

निरहुआ रिक्शावाला फिल्म 5 फरवरी 2010 को रिलीज हुई थी। जिसका निर्देशन दिनकर कपूर द्वारा किया गया था। फिल्म में दिनेश लाल यादव ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म 40 लाख के बजट में तैयार की गई थी। जिसने कुल 10 करोड रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म की सफलता में निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया था।

इसके बाद दिनेश लाल यादव को निरहुआ के नाम से पहचान मिली। 26 जून 2014 को “निरहुआ हिंदुस्तानी” रिलीज की। जिसमें आम्रपाली दुबे के साथ इनकी जोड़ी दर्शकों का दिल जीत गई। फिल्म ने अपने बजट से कई गुना बढ़कर लगभग 14 करोड़ का बिजनेस किया था। निरहुआ फ्रेंचाइजी की अब तक चार फिल्में रिलीज हो चुकी है। और सभी फिल्में हिट साबित हुई है।

मेहंदी लगा के रखना

मेहंदी लगा के रखना फिल्म 2 फरवरी 2017 को रिलीज की गई थी। फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शकों की ओर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। जिसने अपने बजट से कई गुना अधिक लगभग 14 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह फिल्म साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही थी। जिसका डायरेक्शन रजनीश मिश्रा द्वारा किया गया था।

बॉर्डर (भोजपुरी फिल्म)

बॉर्डर फिल्म 2018 में रिलीज की गई थी। इस देशभक्ति आधारित फिल्म में दिनेश लाल यादव ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 19 करोड़ का कलेक्शन किया था। जो भोजपुरी सिनेमा में काफी बेहतर माना जाता है। इनके अलावा भी भोजपुरी सिनेमा की कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने जबरदस्त कमाई की है। जिसमें दिल ले गइल ओढाणिया वाली, बिटिया सदा सुहागन रहे, पटना से पाकिस्तान, बम बम बोल रहा है काशी, सत्या और मुकद्दर का सिकंदर जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

Leave a Comment