भोजपुरी फिल्म ‘Welcome’ ने रचा इतिहास: यूट्यूब पर अपलोड होते ही बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए Bhojpuri Movie Welcome 2 से जुडी खास जानकारी

Bhojpuri Movie Welcome 2: भोजपुरी सिनेमा के उभरते कलाकार मनी मेराज लगातार सुर्खियों में है। जहां एक ओर उनकी पहली फिल्म वेलकम ने थियेटर्स में तगड़ा भौकाल मचाया है। वही फिल्म ने यूट्यूब पर भी रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म को 8 दिसंबर को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। जिसे पहले ही दिन 15 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया है। इसकी जानकारी मनी मेराज ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। खबरें हैं की मनी मेराज जल्द ही वेलकम 2 भी करने वाले हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

अब मनी मेराज की वेलकम फिल्म यूट्यूब पर भी देखें

22 नवंबर को मनी मिराज और बेबी काजल स्टार वेलकम फिल्म भोजपुरी सिनेमा में रिलीज की गई थी। जिसने रिलीज होते ही थियेटर्स में जबरदस्त सफलता हासिल की है। फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी  बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर किसी ने वेलकम फिल्म की तारीफ की है। संतोष मिश्रा निर्देशित यह फिल्म फैमिली-ड्रामा, एक्शन और  रोमांटिक फिल्म है। जिसे अब यूट्यूब पर भी अपलोड कर दिया गया है। इसे आप फ्री में देख सकते हैं।

8 दिसंबर को त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर वेलकम फिल्म को अपलोड किया गया है। जिसने महज 24 घंटे में ही 15 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म स्टार मनी मिराज ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट के कैप्शन में लिखते हैं कि “आप लोगों ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार किसी भोजपुरी फिल्म में एक दिन में 15 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज पार किये हैं।” मनी मेराज ने सभी फैंस का धन्यवाद करते हुए भोजपुरी सिनेमा की इस नई उपलब्धि की जानकारी दी है।

दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया

सिनेमा के अलावा यूट्यूब पर भी दर्शकों ने फिल्म का लुफ्त उठाया है। फिल्म देखकर ज्यादातर दर्शकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर कहता है की फिल्म बहुत बढ़िया है। इससे बढ़िया फिल्म पहले कभी नहीं देखी। जबकि दूसरा यूजर फिल्म के अगले पार्ट को लेकर सवाल करता है, की वेलकम 2 कब आएगी? 

Bhojpuri Movie Welcome 2

वेलकम फिल्म की अपार सफलता को देखते हुए दर्शकों ने वेलकम 2 फिल्म की भी मांग करना शुरू कर दी है। हर कोई वेलकम 2 फिल्म से जुड़ी घोषणा का इंतजार कर रहा है। मगर फिलहाल फिल्म निर्माताओं और स्टार कास्ट की ओर से वेलकम 2 फिल्म को लेकर कोई खास जानकारी नहीं आई है। हालांकि एक सामूहिक इंटरव्यू के दौरान मनी मेराज वेलकम 2 को लेकर कहते हैं, कि अगर फैंस की मांग होगी तो Welcome 2 भी जल्द आएगी।

वेलकम फिल्म में मनी मेराज के साथ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर में बेबी काजल ने हीरोइन की मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा रितेश बरनवालz रिंकू भारती गोस्वामी और प्रकाश जोशी जैसे भोजपुरी कलाकार फिल्म में सहायक भूमिका के तौर पर नजर आए हैं। फिल्म का डायरेक्शन संतोष मिश्रा द्वारा किया गया है और अभिमन्यु कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment