इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री “हिंदू जोड़ो पदयात्रा” पर है। आज 26/11/24 को हिंदू जोड़ो पदयात्रा का आठवां दिन है। यात्रा में भक्तजनों के साथ-साथ सिनेमा जगत के कई सितारे भी शामिल है। भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज सिंगर अक्षरा सिंह भी भक्तों के साथ यात्रा से जुड़ी है। जहां से वह लगातार देश के युवाओं को हिंदू राष्ट्र के लिए हिन्दू जोड़ो यात्रा में शामिल होने का संदेश दे रही है।
बागेश्वर धाम सरकार की यात्रा में अक्षरा सिंह भी शामिल
भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज सिंगर और अभिनेत्री अक्षरा सिंह बागेश्वर धाम सरकार की हिंदू जोड़ो यात्रा में शामिल है। जहां से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किये जा रहे हैं। अक्षरा सिंह भक्त जनों के साथ धार्मिक गानों और भजनों से यात्रियों का मनोरंजन कर रही है। बागेश्वर धाम सरकार यानी धीरेंद्र शास्त्री भी उनकी मीठी आवाज को सुनने के लिए आतुक है। अक्षरा सिंह पर बागेश्वर धाम की भक्ति का असर कुछ ऐसा हुआ कि वह अपना सारा कुछ छोड़-छाड़ कर यात्रा में शामिल हो गई।
अक्षरा सिंह ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री ने जब उनसे कहा कि वह उनको कोई गाना सुनाये, तो वह कुछ समय के लिए अचरज में पड़ गई। क्योंकि धीरेन्द्र शास्त्री जिनको खुद को सुनने के लिए लाखों लोग 24 घंटे उनकी दहलीज पर बैठे रहते हैं, वह उनको क्या सुनाएं? अक्षरा सिंह ने शास्त्री जी को भजन सुनाया। जो उन्हें बहुत पसंद आया और उन्होंने उनकी मधुर वाणी की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद दिया।
अक्षरा सिंह का बागेश्वर धाम दरबार से युवाओं को सन्देश
अक्षरा सिंह ने देश के सभी युवाओं से यात्रा में शामिल होने की गुजारिश कि है। उनका कहना है कि हम सभी को हमारी जड़ों को मजबूत करना चाहिए। यानी हमें हमारे धर्म के महत्व को समझना चाहिए और इसकी मर्यादा को बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए। जिसके लिए धीरेन्द्र शास्त्री जी ने हिंदू जोड़ो यात्रा शुरू की है। जिसके तहत लगभग 1 करोड़ हिंदुओं को अपने साथ शामिल किया जाएगा। अक्षरा सिंह आगे कहती है कि हमें हिंदू राष्ट्र निर्माण की राह पर चल रहे धीरेन्द्र शास्त्री जी का हर तरह से साथ देना चाहिए। और हिंदू राष्ट्र निर्माण के सपने को साकार करना चाहिए।
ये भोजपुरी कलाकार भी बागेश्वर धाम के मुरीद हुए
बागेश्वर धाम की पंडाल में लगभग 10 से 12 लाख लोगों की भीड़ इकट्ठा होना आम बात है। उन्होंने अपनी अद्भुत शक्तियों के चलते आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों, बिजनेसमैन और राजनेताओं को भी आकर्षित किया है। विदेशों से भी लोग उनके आशीर्वाद के लिए दरबार आते हैं।
रेणुका पंवार
भोजपुरी सिनेमा की महान सिंगर रेणुका पंवार भी बागेश्वर धाम आ चुकी है। लगभग 2 सप्ताह पहले रेणुका पंवार को धीरेन्द्र शास्त्री जी का आशीर्वाद मिला। इस दौरान उन्होंने दरबार में एक खूबसूरत गाना भी गया। और काफी देर तक धीरेंद्र शास्त्री से उनकी चर्चा हुई।
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव ने बागेश्वर धाम सरकार के एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने एक खूबसूरत भजन सुनाया। उन्होंने सभी भक्तजनों को प्रेरणा दी। बेटियों के जीवन की सुरक्षा और उनकी शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या और देश में महिलाओं के साथ हो रही बर्बरता की ओर ध्यान खींचा। खेसारी ने बेटियों की सुरक्षा को इस देश की सबसे पहली जरूरत बताया। खेसारी लाल यादव की मीठी आवाज में भजन सुन श्री धीरेंद्र शास्त्री जी उनके दीवाने हो गए। उन्होंने खेसारी लाल को आशीर्वाद दिया और लंबे समय तक उनके साथ चर्चा की।