50वें दिन भी नहीं थमी भोजपुरी फिल्म Sooryavansham की कमाई, अमिताभ की सूर्यवंशम को भी छोड़ा पीछे

By: महेश चौधरी

On: Sunday, October 27, 2024 10:08 AM

Bhojpuri Sooryavansham World wide collection
Google News
Follow Us

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की सूर्यवंशम फिल्म (Bhojpuri Sooryavansham) का 50वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। फिल्म निर्माता सूर्यवंशम को मिले सपोर्ट के लिए दर्शकों के शुक्रगुजार है। और फिल्म की सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और रोमांच के मिश्रण से दर्शकों का मनोरंजन करती है। आईए इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन और फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी पर नजर डालते हैं।

Bhojpuri Sooryavansham ने बनाया रिकॉर्ड

भोजपुरी फिल्म सूर्यवंशम को 30 अगस्त 2024 को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। इसका डायरेक्शन रजनीश मिश्रा द्वारा किया गया है. यह फिल्म यशी फिल्म्स अभय सिन्हा और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार की गई है.  इसमें पवन सिंह और आस्था सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। इनके अलावा शालू सिंह, गोपाल जी, चांदनी सिंह, माया यादव और अनूप अरोरा जैसे कलाकार सहायक भूमिका में नजर आते हैं।

इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। यह फिल्म न सिर्फ साल की बल्कि पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई है। जिसे रिलीज होने के 50वें दिन बाद भी देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगती है। दर्शकों की ओर से फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म को मिले जबरदस्त सपोर्ट को देखकर पवन सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर दर्शकों का धन्यवाद करते हुए वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनके करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है। जिसे इतना प्यार और सपोर्ट मिला है।

Bhojpuri  Movie Sooryavansham Collection Day 50 

फिल्म ने 30 अगस्त को ओपनिंग डे के साथ लगभग 17 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 26 लाख और तीसरे दिन 40 लाख के करीब कमाई की है। पहले वीकेंड तक आते-आते फिल्म ने लगभग 85 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया था। उसके बाद फिल्म हर रोज 20 से 25 लाख रुपए के बीच कलेक्शन करती रही। और अब तक फिल्म ने लगभग 15 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। जो बॉलीवुड की सूर्यवंशम (अमिताभ बच्चन की सूर्यवंशम) से ज्यादा ही है।

भोजपुरी सूर्यवंशम फिल्म लगातार 50वें दिन तक 200 से ज्यादा थियेटर्स में रिलीज की गई है। जो फिल्म के सफलता के लिए सकारात्मक संकेत रहा। किसी भी फिल्म को 30 से 35 दिनों तक ही थिएटर में लगाया जाता है। हालांकि दर्शकों की रुचि को देखते हुए सूर्यवंशम को अभी और कई दिनों तक थिएटर में जगह दी जाएगी। 

बॉलीवुड सूर्यवंशम VS भोजपुरी सूर्यवंशम

अमिताभ बच्चन की सूर्यवंशम फिल्म को साल 1999 में रिलीज किया गया था। यह फिल्म भी साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। जिसमें अमिताभ बच्चन के प्रदर्शन को शानदार सराहना मिली थी। यह फिल्म अमिताभ बच्चन के करियर के लिए भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। जिसने पहले दिन लगभग 50 लाख रुपए की कमाई की थी। जबकि पहले सप्ताह में कुल कलेक्शन 1.58 करोड़ के करीब हुआ था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 12.65 का कलेक्शन किया है। जबकि भोजपुरी सूर्यवंशम ने दुनियाभर से 15 करोड़ के करीब कलेक्शन कर लिया है।

भोजपुरी के साथ बॉलीवुड में भी पवन सिंह का जलवा

पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार कहा जाता है। जो इन दिनों भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में श्रद्धा कपूर और राजकुमार फिल्म स्त्री 2 में भी अपनी जादुई आवाज का जलवा बिखेरा है। फिल्म का गाना “खेतों में” उन्होंने ही गाया है। दूसरी ओर “विक्की विद्या का वो वाला वीडियो” फिल्म का “चुम्मा दे दे” गाने से उन्होंने बॉलीवुड में भी खूब सुर्खियां बटोरी है। गाना दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है। जिसने पवन सिंह की सफलता की बुलंदियां और मजबूत किया है।

Leave a Comment