लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार हुआ खत्म CTET Result December 2024 का परिणाम घोषित, जानें किसकी कितनी गई है कट-ऑफ

By: महेश चौधरी

On: Thursday, January 9, 2025 10:01 AM

CTET Result December 2024
Google News
Follow Us

CTET Result December 2024 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 1 जनवरी 2025 को परीक्षा की आंसर-की जारी की गई थी। अब परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। जिसमें लगभग 7 लाख के करीब स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। आइये जानते हैं CTET Result December 2024 कैसे निकालें।

CTET Result December 2024 का परिणाम घोषित

आज 9 जनवरी 2025 को CTET दिसंबर 2024 का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट निकालने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर अथवा फॉर्म भरते समय इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और नाम की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही छात्रों का परिणाम उनके डिजिलॉकर में भी अपलोड किया जाएगा। जहां से वह अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET Result December 2024 कैसे निकालें

सीटीईटी रिजल्ट दिसंबर 2024 निकालने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचना होगा। 
  2. अब वेबसाइट के होम पेज पर सीटीईटी रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट पोर्टल पर लॉगिंग करने के लिए अपना रोल नंबर डालकर सबमिट करें।
  4. अब आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा। आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET दिसंबर 2024 की कट ऑफ कितनी है

CTET दिसंबर परीक्षा 2024 में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 60% यानी 90 अंक जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 82 यानी 50% रखा गया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CTET परीक्षा का हर साल दो बार आयोजन कराया जाता है। इसके पेपर-1 में पास होने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के लिए निकाली जाने वाली शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के योग्य माने जाते हैं। जबकि पेपर-2 में पास होने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए निकाली जाने वाली शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के योग्य माने जाते हैं।

Leave a Comment