Delhi Today Weather: देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह 23 दिसंबर को हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही कोहरे के चलते भी मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। इस सप्ताह बारिश की प्रबल संभावना है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
दिल्ली में आज का मौसम | Delhi Today Weather
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आज सोमवार को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली के कई इलाकों में सुबह ज्यादा कोहरा और हल्की बारिश के चलते ठंड बढ़ी है। अभी भी हल्की बारिश होने की संभावना बरकरार है। मौसम विभाग द्वारा दिल्ली में मध्यम स्तर के कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को न्यूनतम 200 से 500 मी. तक का तक की दृश्यता मिलेगी।
हल्की बारिश होने से दिल्ली के एयर इंडेक्स में थोड़ी सुधार देखने को मिली है। पिछले दिनों के मुकाबले दिल्ली में हवा की गति ज्यादा कम हो सकती है। हालांकि सोमवार सहित अगले तीन दिनों तक दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में होगी। लोगों को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़सकता है।
इस सप्ताह दिल्ली में मौसम कैसे रहेगा
आज सोमवार को दिल्ली का तापमान गिरावट के बाद 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। इसके साथ ही कई इलाकों में बारिश की संभावना है। मंगलवार को तापमान बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद गुरुवार की रात और शुक्रवार को दिल्ली में हल्की वर्षा हो सकती है।
इन बड़े शहरों में बारिश की सम्भावना
भारत के उत्तरी राज्यों में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड और बारिश का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग द्वारा मिली रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा के महेंद्रगढ़, कोसली, फरुखनगर, नारनौल उत्तर प्रदेश के बागपत खेड़का और बड़ौत सहित राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।
दिसंबर के शुरुआत में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते देश के मौसम में परिवर्तन आया है। और असम से उत्तर भारत के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।