Foxconn invest in India: डिस्प्ले मॉड्यूल निर्माता कम्पनी फॉक्सकॉन भारत में करेगी 1 बिलियन डॉलर का निवेश

By: khabardaari.com

Last Update: September 25, 2024 11:55 AM

Foxconn invest in india
Join
Follow Us

Foxconn invest in India: दुनिया की सबसे बड़ी डिस्प्ले मॉड्यूल निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन अब चीन से अपना व्यापार समेट कर भारत में आने की योजना बना रही है। जिसके लिए कंपनी भारत मे लगभग 1 बिलीयन डॉलर का निवेश करेगी। बता दे, भारत मे स्मार्टफोन डिस्प्ले मॉड्यूल के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा. जो भारत की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार के नए विकल्प देगा. साथ ही डिस्प्ले मॉडल के आयात की निर्भरता को भी खत्म करेगा। फॉक्सकॉन शुरूआत में प्राथमिक रूप से एप्पल और टाटा इलेक्ट्रॉनिक के लिए मॉडल तैयार करेगी। इसके बाद भारत के बाहर भी एक्सपोर्ट करना शुरू करेगी।

फॉक्सकॉन का भारत में 1 बिलियन डॉलर का निवेश

ताइवानी डिस्प्ले मॉड्यूल निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन भारत में डिस्प्ले की असेंबलिंग यूनिट स्थापित करने की घोषणा कर चुकी है। जिसके लिए कम्पनी भारत मे लगभग एक बिलियन डॉलर (83,528 करोड रुपए) का निवेश करेगी। कंपनी ने इस नई असेंबल यूनिट के लिए चेन्नई के करीब (ISR ओरगडम इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक्स पार्क) लगभग 5 लाख वर्ग फुट जमीन ली है। कंपनी शुरुआत में एप्पल को सेवाएं देगी। धीरे-धीरे करके टाटा इलेक्ट्रॉनिक और अन्य कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स को भी मॉडल सप्लाई करेगी। फॉक्सकॉन जल्द से जल्द अपनी सेवाओं को शुरू करने वाली है। जो संभावित रूप से एप्पल की एक महत्वपूर्ण सप्लाई चैन पार्टनर के रूप में भी सामने आ सकती है।

इसके अलावा फॉक्सकॉन भारत में मोबाइल के क्षेत्र मे भी कई प्रकार से विस्तार कर रही है। साथ ही साथ संचार टेक्नोलॉजी, बैटरी, इलेक्ट्रिक व्हीकल और सेमीकंडक्टर चिप के उत्पादन में भी पैर पसार रही है। ऐसे में भारत मे डिस्प्ले मॉड्यूल असेंबल करना कंपनी को और ज्यादा मजबूती देगा।

चीन से भारत मे आना चाहती है कम्पनी

बता दे, फॉक्सकॉन ने यह कदम एप्पल की सप्लाई चैन को चीन के बाहर स्थापित करने की रणनीति के साथ उठाया है। जिसके कारण डिस्प्ले माड्यूल के लिए चीन की निर्भरता भी खत्म होगी। वर्तमान में केवल चीन से मॉड्यूल का लगभग 60 से 75% जबकि कोरिया से 20 से 25% आयात होता है। भारत में मौजूदा समय में ज्यादातर डिस्पले मॉड्यूल निर्माता कंपनियां में चीन की कंपनियों का नाम शामिल है। जिनमें मुख्य रूप से TCL CSOT और TXD मुख्य कंपनियां है।

भारत की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

विशेषज्ञों का दावा है, कि भारत में डिस्प्ले मॉड्यूल असेंबल करने से भारत की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आएगा। जहां भारत अभी डिस्प्ले मॉडल के लिए बाहरी कंपनियों पर निर्भर है, वहीं भारत निर्यात में अग्रणी होगा। जिससे चीन और दक्षिण कोरिया की सप्लाई चैन के लिए चुनौतियां बढ़ेगी। युवाओं को कौशल और अनुभव मिलेगा। जिससे देश की बेरोजगारी को कम करने में भी मदद मिलेंगी।

बढ़ेगा डिस्प्ले मॉड्यूल का बाजार

समय के साथ डिस्प्ले मॉड्यूल बाजार में तगड़ा इजाफा होता नजर आ रहा है  साल 2021 में यह बाजार लगभग 59.57 बिलियन डॉलर के आसपास था। जिसके 2030 तक लगभग 175 बिलीयन डॉलर तक पहुंचाने का अनुमान है। दूसरी ओर डिस्पले ड्राइवर चिप्स का बाजार 13.8 बिलियन डॉलर (2021) से बढ़कर लगभग 26 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। इसके अलावा लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले, एलएफडी डिस्पले और आउटडोर LED डिस्प्ले के व्यापार में भी बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

Leave a Comment