अल्ट्राटेक द्वारा इंडिया सीमेंट के अधिग्रहण के बाद देखने को मिलेंगे ये बदलाव

Ultratech and india cement deal

अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा इंडिया सीमेंट को अधिग्रहण करने की खबरें मिल रही है। जिसके बाद कंपनी के स्टॉक में एक ही महीने में 40% का उछाल आया है। खबरों के मुताबिक अल्ट्राटेक इंडिया सीमेंट की लगभग 33% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इसके बाद इंडिया सीमेंट्स पर मालिकाना हक अल्ट्राटेक का हो जाएगा, जिसके बाद अल्ट्राटेक इंडिया सीमेंट से जुड़े बिजनेस को खुद प्रमोट करेगी।

अल्ट्राटेक और इंडिया Cements Deal

सीमेंट इंडस्ट्री में लगातार हलचल बनी हुई है। आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट की ओर से जानकारी दी गई है, कि वह इंडिया सीमेंट्स में  33% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके बदले कंपनी को लगभग 10.14 करोड़ शेयर छोड़ने होंगे। यह शेयर 390 प्रति शेयर के भाव से कुल 3,995 करोड रुपए में खरीदे जाएंगे। इसके बाद अल्ट्राटेक इंडिया सीमेंट के प्रमोटर बन जाएगी। इससे पहले इंडिया सीमेंट के प्रमोटर श्रीनिवासन एन, रूपा गुरुनाथ, SK अशोक बालाजे और चित्र श्रीनिवासन के पास इण्डिया सीमेंट्स की 28.42% की हिस्सेदार हैं।

1 महीने पहले बनी थीं 22% हिस्सेदार 

अल्ट्राटेक ने जून 2024 में लगभग 1,879 करोड रुपए देकर 7 करोड़ शेयर खरीदे थे। इसके बाद अल्ट्राटेक का कंपनी में 22% हिस्सा हो गया था। जिसके लिए अल्ट्राटेक ने 268 रुपए प्रति शेयर की कीमत चुकाई थी। अभी वर्तमान में हो रहे अधिग्रहण के बाद अल्ट्राटेक का लगभग 55% हिस्सा इंडिया सीमेंट में होगा। 

इंडिया सीमेंट के स्टॉक में तेजी 

जून 2024 में अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा की गई शेयर खरीदारी के बाद इंडिया सीमेंट के स्टॉक में जबरदस्त उछाल आया। एक महीने में कंपनी का स्टॉक लगभग 40% तेजी के साथ ग्रोथ दर्ज कर चुका है। वर्तमान में यह स्टॉक लगभग 377 पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट ने पिछले 6 महीने में लगभग 14% की ग्रोथ दर्ज की है। 

अल्ट्राटेक इंडिया सीमेंट का अधिग्रहण क्यों कर रहा है?

अल्ट्राटेक द्वारा इंडिया सीमेंट का अधिग्रहण करने के पीछे कई फायदेमंद कारण नजर आ रहे हैं। जीनमें से मुख्य नीचे दिए गए हैं। 

  • अल्ट्राटेक अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाना चाहता है। जिसमें इंडिया सीमेंट उसके लिए बड़ा मददगार साबित होगा।
  • वह दक्षिण भारत और तमिलनाडु के सीमेंट बाजार में प्रसार करना चाहता है। जहां इंडिया सीमेंट उसके लिए ज्यादा फायदेमंद नजर आ रहा है। 
  • इंडिया सीमेंट का अधिग्रहण करने के बाद अल्ट्राटेक को कच्चे माल की खरीदारी में फायदा होगा। 
  • अल्ट्राटेक का भौगोलिक विस्तार और नए सीमेंट प्लांट लगाने में काफी मदद मिलेगी। 
सभी लेख पढ़ें