Indian Air Force Fighter Jets: आसमान की रक्षा में तैनात भारत के 10 सबसे शक्तिशाली फाइटर जेट्स

By: महेश चौधरी

Last Update: May 17, 2025 7:37 AM

Indian Air Force Fighter Jets
Join
Follow Us

बालाकोट एयर स्ट्राइक हो या फिर ऑपरेशन सिंदूर Indian Air Force Fighter Jets भारत की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं। भारतीय वायु सेना के पास फाइटर जेट्स की बड़ी खेफ है। जिनमें राफेल, सुखोई और तेजस जैसे फाइटर जेट्स का नाम शामिल है। चलिए भारत के 10 सबसे शक्तिशाली फाइटर जेट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Indian Air Force Fighter Jets – RAFALE (राफेल)

भारत के 10 सबसे शक्तिशाली फाइटर जेट्स में शामिल राफेल एक मल्टी रोल क्वीन इंजन फाइटर जेट है। जिसे फ्रांस द्वारा तैयार किया गया था। यह फाइटर जेट AESA रडार, स्पेक्ट्रा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली में गेम चेंजर माना जाता है। इसमें SCALP क्रूज मिसाइलों और मेटियोर बियॉन्ड-विजुअल-रेंज (BVR) मिसाइलों को ले जा सकते हैं। इसकी तेज रफ्तार को दुश्मन का रडार भी नहीं पकड़ पाता।

SUKHOI SU-30MKI FIGHTER JET

SUKHOI एक ट्विन सीटर, ट्विन इंजन एयर सुपीरियरिटी और मल्टीरोल फाइटर जेट है। जो रूस द्वारा तैयार किया गया था। सुखोई एसयू-30एमकेआई सटीक हमलों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल से लैस किया गया है। इसका उपयोग सटीक हमले, हवाई लड़ाइयों और टोही (Reconnaissance) के लिए किया जाता है।

MIRAGE-2000 FIGHTER JET

फ्रांस द्वारा निर्मित मिराज एक सिंगल सीटर एयर डिफेंस और बहु-भूमिका लड़ाकू (मल्टी रोल) फाइटर जेट है। जो भारतीय वायु सेना की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है। इसका इस्तेमाल बालाकोट हवाई हमले (2019) में किया गया था। यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

HAL TEJAS (LCA) – MADE IN INDIA 

HAL TEJAS भारत का गर्व है। ये चौथी पीढ़ी का हल्का लड़ाकू विमान पूरी तरह स्वदेशी (मेड इन इंडिया) है। इसमें अत्याधुनिक AESA रडार और फ्लाई-बाय-वायर सिस्टम है। भविष्य में Mk1A और Mk2 वर्ज़न देश की रक्षा शक्ति (डिफेंस सिस्टम) को और ज्यादा मजबूत बनाएंगे।

MIG-29UPG

मिग-29UPG रूस द्वारा बनाया गया था। यह एक ट्विन इंजन और सिंगल सीटर एयर सुपीरियॉरिटी फाइटर जेट है। जिसे भारत ने अपग्रेड कराया है। इसमें अत्याधुनिक एवियोनिक्स, रडार, और मिड-एयर रीफ्यूलिंग की सुविधा है। यह BVR मिसाइलों के साथ ये हवा में दुश्मनों को दूर से ही खत्म कर सकता है। भारत ने इसका इस्तेमाल कई बार सीमा पर हवाई रक्षा के लिए किया है।

MIG-21 BISON

रूस द्वारा तैयार किया MiG-21 Bison एक सुपरसोनिक इंटरसेप्टर फाइटर जेट है। जो भारतीय वायुसेना का सबसे पुराना फाइटर जेट भी है। इसने 2019 की भारत-पाकिस्तान डॉगफाइट में अहम भूमिका निभाई थी। अब इसे धीरे-धीरे रिटायर किया जा रहा है और इसकी जगह तेजस जैसे आधुनिक स्वदेशी लड़ाकू विमान लेंगे।

SEPECAT JAGUAR

SEPECAT Jaguar एक ट्विन-इंजन स्ट्राइक एयरक्राफ्ट है, जिसे UK और फ्रांस ने मिलकर बनाया। यह भारतीय वायुसेना में ग्राउंड अटैक और प्रिसिशन बमबारी के लिए मुख्य रूप से इस्तेमाल होता है। इसमें न्यूक्लियर स्ट्राइक क्षमता भी है। हालांकि इसे भी जल्द ही रिटायर किया जाएगा।

MIG-27 (BAHADUR)

मिग-27 ‘बहादुर’ रूस में बना ग्राउंड अटैक फाइटर था। जिसे इंडियन एयर फोर्स ने साल 1985 से 2019 तक इस्तेमाल किया था। मिग-27 कम ऊंचाई पर तेज गति से ज़मीनी हमले करने के लिए जाना जाता था। भारतीय वायुसेना में इसे “बहादुर” कहा जाता था। दिसंबर 2019 में इसे औपचारिक रूप से सेवा से हटा दिया गया और इसकी जगह अब Su-30MKI और जगुआर जैसे आधुनिक विमानों ने ले ली हैं।

TEJAS MK-2

TEJAS MK-2 पांचवीं पीढ़ी का एक स्टील्थ फाइटर जेट होगा। जिसे AMCA और MRFA योजना के तहत बनाया जा रहा है। यह विमान पूर्ण रूप से स्वदेशी विमान होगा। जो दुश्मन के रडार को चकमा देने से लेकर आत्मघाती हमला करने तक तक की क्षमताओं से सुसज्जित होगा। यह भविष्य में भारतीय वायु सेवा की सबसे बड़ी ताकत के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment