Jahnavi Dangeti को 2029 में होने वाले टाइटंस स्पेस के ऑर्बिटल मिशन के लिए एस्ट्रोनॉट कैंडिडेट के तौर पर सलेक्ट किया गया है। जो अपने आप में ही बड़ी उपलब्धि है। जान्हवी अपने क्षेत्र की पहली युवा लड़की है, जो आसमान छूने जा रही है। यहां के ज्यादातर बच्चे इंजीनियर और डॉक्टर बनने तक ही सोच पाते थे। मगर जान्हवी ने न सिर्फ आसमान छूने का सपना देखा बल्कि साकार भी कर दिखाया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरी खबर।
Jahnavi Dangeti पहली भारतीय महिला बनी Titans Space की Astronaut
आंध्र प्रदेश के एक छोटे से शहर पलकोल्लू की गलियों में पली-बढ़ी जान्हवी डांगेती ने वह सपना देखा, जो ज़्यादातर लोग सोच भी नहीं पाते। जहां ज़्यादातर बच्चे इंजीनियर या डॉक्टर बनने की राह पर चलते हैं, वहीं जान्हवी ने आसमान से ऊपर देखने की ठानी। उन्होंने चाँद को नज़र भर देखा और खुद से कहा — “मैं आ रही हूँ।” आज वही लड़की (जान्हवी डांगेती) 2029 में होने वाले Titans Space मिशन के लिए Astronaut Candidate चुनी जा चुकी हैं।
दादी की कहानियों से जगी अंतरिक्ष छूने की जिज्ञासा
जान्हवी जब 11 साल की थी, तब उसने अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू की। जान्हवी अपनी दादी से अंतरिक्ष और NASA से जुड़ी दिलचस्प कहानियां और किस्से सुनती थी। जो उसे सपनों के ओर करीब ले आती थी। 16 साल की उम्र में जान्हवी का साइंस प्रोजेक्ट ISRO के वर्ल्ड स्पेस वीक में 2000 से ज्यादा प्रोजेक्ट में से एक चुनाव गया। इस मोड़ ने उसके सपनों को साकार करने की दिशा दी।
उन्होंने ज़ीरो ग्रैविटी ट्रेनिंग के लिए एडवांस स्कूबा डाइविंग सीखना शुरू किया। इसके लिए जान्हवी ने रोज़ लगभग 25 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्विमिंग पूल जाती थी और देश की सबसे कम उम्र की एडवांस स्कूबा डाइवर बन गईं।
Jahnavi Dangeti का 2029 का ऐतिहासिक मिशन
Titans Space का पहला ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन साल 2029 में लॉन्च होगा। इस मिशन की अवधि लगभग 5 घंटे की होगी, जिसमें Jahnavi सहित चयनित अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी की दो बार परिक्रमा करेंगे। सबसे रोमांचक बात यह है कि इस दौरान वे दो बार सूर्योदय और दो बार सूर्यास्त देखेंगे, और करीब 3 घंटे तक ZERO GRAVITY (शून्य गुरुत्वाकर्षण) का अनुभव प्राप्त करेंगे। इस दौरान वैज्ञानिक शोध और अंतरिक्ष यात्रा से जुड़ी अहम जानकारियाँ भी एकत्र की जाएंगी।
NASA के दिग्गज अंतरिक्ष यात्री होंगे मिशन लीडर
इस मिशन का नेतृत्व करेंगे पूर्व NASA अंतरिक्ष यात्री और U.S. Army के रिटायर्ड कर्नल William McArthur Jr., जो अब Titans Space के Chief Astronaut हैं। Jahnavi के लिए उनके जैसे अनुभवी लीडर के साथ उड़ान भरना एक बड़ा गर्व और प्रेरणा का क्षण है।
Jahnavi Dangeti को मिलेगा प्रशिक्षण
2026 से लेकर 2029 तक, Jahnavi को Titans Space ASCAN प्रोग्राम के अंतर्गत कठोर और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण से गुजरना होगा। इस ट्रेनिंग में शामिल हैं:
- अंतरिक्ष यान की तकनीक और सिस्टम की पढ़ाई
- फ्लाइट सिमुलेशन और ZERO-G उड़ानें
- आपातकालीन परिस्थितियों से निपटना
- मेडिकल चेकअप और मानसिक तैयारी
- वैज्ञानिक प्रयोगों का अभ्यास और परीक्षण
भारत के लिए गौरव का क्षण
Jahnavi ने कहा कि यह सफर सिर्फ उनका नहीं, उन सभी युवाओं का है जो बड़े सपने देखते हैं। उन्होंने Titans Space का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने देश और उन सभी बच्चों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं जो चाँद-तारों को देखकर अपने ख्वाब बुनते हैं।
“यह मिशन सिर्फ मेरा नहीं, हम सभी का है। जो भी कभी चाँद को अपना साथी मानते थे—आज वो सपना अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरने जा रहा है।” – Jahnavi Dangeti