Janu I Love You Movie Trailer Out – अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की जोड़ी मचाएगी थियेटर में धमाल

By: महेश चौधरी

On: Tuesday, November 5, 2024 12:57 PM

Janu I Love You Movie Trailer Out
Google News
Follow Us

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह स्टारर Janu I Love You Movie Trailer रिलीज कर दिया गया है। यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म होगी। जिसमें अक्षरा सिंह ने एक बहादुर गृहणी महिला की भूमिका निभाई है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लगता है कि यह फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा देगी। जिसमें अक्षरा सिंह का नारी शक्ति अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म नारी शक्ति को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी। आईए जानते हैं अक्षरा सिंह की जानू आई लव यू कब रिलीज होगी और फिल्म का ट्रेलर कैसा है।

Janu I Love You Movie

जानू आई लव यू फिल्म में अक्षरा सिंह, विक्रांत सिंह और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा फिल्म में रोहित सिंह मातृ, रीना रानी, काजल आनंद पाठक, आस्था सिंह, अनूप कुमार अरोड़ा, दिव्या यादव और राम सुजान सिंह जैसे कलाकार सहायक भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्म को वर्ल्ड वाइड चैनल बैनर तले तैयार किया गया है। इसके प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार है। जबकि अनुराग मिश्रा फिल्म के डायरेक्टर है। फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी और अनुराग मिश्रा द्वारा लिखी गई है। जिसके लिरिक्स रजनीश मिश्रा और संतोष उत्पाति की देन है।

Janu I Love You Trailer Release

जानू आई लव यू फिल्म के ट्रेलर को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। जो रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। फिल्म का ट्रेलर करीब 2 मिनट 39 सेकंड का है। जिससे फिल्म की कहानी का भी काफी हद तक अनुमान लगाया जा सकता है। ट्रेलर में दिखाया जाता है की आकांक्षा सिंह और विक्रांत सिंह के बीच एक नए रिश्ते की शुरुआत होती है। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। इस बात की खबर आकांक्षा सिंह के पिता को लग जाती है। इससे बड़ा विवाद होता है।

मगर ट्विस्ट तब आता है जब विक्रांत सिंह जो एक राजनीतिक खिलाड़ी है। वह अपने असली रूप में आता है। उसने एक सीधा और दयालु इंसान बनने का नाटक करके आकांक्षा सिंह के साथ शादी रचाई थी। उसका असली रूप सामने आने के बाद आकांक्षा सिंह भी नारी शक्ति का परिचय देती है। और अपने पति के खिलाफ जाकर अपनी रक्षा करती है।

फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के सस्पेंस को बढ़ाया है। जो उन्हें  थियेटर्स तक ले जाने का काम करेगा। ट्रेलर में सिनेमैटिक और बैकग्राउंड म्यूजिक दर्शन को खास असर डालता है। 

फिल्म की कहानी क्या है

जानू आई लव यू फिल्म की कहानी कि फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। मगर ट्रेलर के मुताबिक आकांक्षा सिंह और विक्रांत सिंह के किरदार के बीच प्यार के फूल खिलने शुरू होंगे। आकांक्षा की नजर में विक्रांत सिंह काफी दयालु और ऐसा व्यक्ति है जो लड़कियों और महिलाओं के प्रति काफी अच्छा नजरिया रखता है। और उनकी दिल से इज्जत करता है। वह एक राजनेता के रूप में समाज की सेवा करता है। दोनों के प्यार को बढ़ावा मिलता है। और दोनों शादी कर लेते हैं।

कुछ दिनों बाद ही आकांक्षा को विक्रांत की सच्चाई पता चल जाती है। इसके बाद वह भी बगावत पर अड़ जाएगी। वह विक्रांत के साथ मारपीट भी करती है और उसे अपाहिज हालत में ले आती है। जिसे बाद विक्रांत से मिलने उसका राजनेता साथी आयेंगे। जिन्हें कुछ संदिग्ध होने का आभास हो जाता है। वह अपने जानकार पुलिस वाले को इसकी जांच करने को कहता है। जहां से फिल्म का ट्वीट ही बदल जाएगा।

जानू आई लव यू फिल्म कब रिलीज होगी

फिलहाल फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठना बाकी है। मगर यह फिल्म अगले दो से तीन सप्ताह में भोजपुरी थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी। जिसका दर्शक बेसब्रीइंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment