JioHotstar Launch: जानिए कितना है मंथली प्लान और डिज़्नी+ हॉटस्टार के सब्सक्राइबर्स का क्या होगा?

Updated
फॉलो करें
jio hotstar monthly plan

रिलायंस ने हाल ही में जियोसिनेमा और डिज़्नी+ हॉटस्टार के विलय की घोषणा की थी, जिसके परिणामस्वरूप नया स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म ‘जियोहॉटस्टार’ (JioHotstar) लॉन्च किया गया है। जिसकी सेवाएं भी शुरू कर दी गई है. इस विलय के साथ, जियोहॉटस्टार भारत का सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म बन गया है, जिसके अब 50 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता और तीन लाख घंटे से अधिक का कंटेंट उपलब्ध है।

जियोहॉटस्टार बना भारत का सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म

जियोहॉटस्टार के लॉन्च के साथ, यूजर्स को मनोरंजन, खेल, लाइव टीवी चैनल्स और अन्य प्रीमियम कंटेंट का भंडार मिलेगा। इस नए प्लेटफ़ॉर्म पर 100 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स और 30,000 घंटे से अधिक का कंटेंट उपलब्ध होगा। इसके अलावा, TATA WPL (महिला प्रीमियर लीग) की लाइव स्ट्रीमिंग भी जियोहॉटस्टार पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध होगी। जिसका यूजर्स को सबसे ज्यादा इंतजार है. 

डिज़्नी+ हॉटस्टार के सब्सक्राइबर्स का क्या होगा?

जिन उपयोगकर्ताओं के पास पहले से डिज़्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप को अपडेट करने पर यह अपने आप ही जियोहॉटस्टार में परिवर्तित हो जाएगा, जिससे उपयोगकर्ता नए प्लेटफ़ॉर्म की सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। जियोसिनेमा के मौजूदा सब्सक्राइबर्स को भी जियोहॉटस्टार पर माइग्रेट किया जाएगा, और उन्हें नए कंटेंट और फीचर्स का एक्सेस मिलेगा। जो यूजर नए है और हॉटस्टार की सदयस्ता लेना चाहते है तो उन्हें महीने के 149 रूपये देने होंगे। जबकि 3 महीने के लिए केवल 499 रूपये खर्च करने होंगे।

डिज़्नी+ हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन यूजर्स को ऐप अपडेट करने की सलाह दी गई है. अपडेट करने के बाद ही वे जियोहॉटस्टार की सेवाओं का बिना रूकावट के लाभ उठा सकेंगे।

क्या कहा जियोहॉटस्टार के सीईओ ने?

जियोहॉटस्टार के सीईओ किरण मणि ने कहा, “हमारा उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर बेहतरीन कंटेंट का अनुभव प्रदान करना है। जियोसिनेमा और डिज़्नी+ हॉटस्टार के विलय से हम अपने दर्शकों को सभी तरह का गुणवत्तापूर्ण कंटेंट कम खर्चे में उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि प्लेटफ़ॉर्म पर वॉर्नर ब्रदर्स, एचबीओ, मैक्स ओरिजिनल्स, कलर्स और अन्य प्रमुख कंटेंट प्रदाताओं का कंटेंट भी उपलब्ध होगा। जिससे लोगों का बेहतर मनोरंजन होगा।

सभी लेख पढ़ें