खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के अफेयर की खबरों से मचा बवाल, अब दोनों एक साथ इन फिल्मों में आएंगे नजर

इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव लगातार सुर्खियों में है। वे कभी अपनी फिल्म की वजह से तो कभी काजल राघवानी के आरोपी की वजह से चर्चा में रहते हैं। मगर अब खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के रिलेशन की खबरें भी हवा पकड़ने लगी है। जिसके बाद खेसारी लाल की मुसीबतें और ज्यादा बढ़ गई है। सोशल मीडिया में खबरें है कि खेसारी और आकांक्षा एक दूसरे के साथ रिलेशन में है।

कुछ इसी तरह के आरोप काजल राघवानी ने भी अपने इंटरव्यू में लगाए थे। जिसके चलते इन खबरों और दावों को और ज्यादा मजबूती मिली है। इसके परे खेसारी की हाल ही में आगामी फिल्म डंस का टीजर जारी हुआ है। जिसमें भी खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी की जोड़ी नजर आएगी है।

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी रिलेशन की खबरें

खेसारी लाल यादव लगातार अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में है। खबरें है कि खेसारी अब आकांक्षा पुरी के साथ लव रिलेशनशिप में है। हालही में आकांक्षा और खेसारी का एक जिम वाला वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें आकांक्षा ने खेसारी को अपने पैरों से कमर के पास से पकड़ा है और दोनों एक साथ जिम कर रहे हैं। दोनों के बीच काफी क्लोज बॉन्डिंग देखने को मिली है। जैसी पति-पत्नी या प्रेमी जोड़े के बीच ही होती है। वीडियो के बाद दोनों ही कलाकारों को फैंस ने जमकर ट्रोल किया। इसके बाद खेसारी ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम से हटा दिया। मगर आकांक्षा पुरी के अकाउंट पर अभी भी वीडियो उपलब्ध है।

इस वीडियो के बाद लोगों ने यह मान लिया कि दोनों कलाकार एक दूसरे के साथ रिश्ते में है। हालांकि खेसारी लाल ने इस वीडियो को लेकर सफाई भी दी थी कि यह केवल एक सामान्य जिम वीडियो है।

जानकारी के लिए बता दे खेसारी लाल यादव शादीशुदा है। उनकी पत्नी का नाम चंदा यादव है। उनके एक बेटी भी है। जिसका नाम कृति यादव है। कृति भी फिल्मों में नजर आ चुकी है। शादीशुदा जीवन जी रहे खेसारी का किसी और कलाकार के साथ अफेयर होने के अफवाहों से उनके निजी जीवन में भी कई मुश्किलें आई है।

काजल  राघवानी के आरोपों के बाद मचा बवाल

कुछ समय पहले काजल राघवानी ने भी खेसारी लाल यादव पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए इस बात का जिक्र किया था कि खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का अफेयर चल रहा है। मगर खेसारी ने तमाम चीजों को नकारते हुए कहा कि आकांक्षा पुरी के साथ उनका रिश्ता सिर्फ एक कलाकार का है और वह उनकी एक अच्छी दोस्त है। वे उन्हें दोस्त के नजरिया से ही देखते हैं। काजल राघवानी ने खेसारी पर यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके साथ झूठ बोलकर करीब 5 साल तक अफेयर रखा है और शादी के झांसे में रखा। 

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की आगामी फिल्में

राजाराम: तमाम अफवाहों के बीच भी दोनों कलाकार लगातार एक के बाद एक कई फिल्मों कर रहे हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की राजाराम फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था। जो जनवरी 2025 में रिलीज हो सकती है। 

अग्नि परीक्षा: इसके बाद खेसारी और आकांक्षा की जोड़ी में अग्नि परीक्षा एक और फिल्म रिलीज होने वाली है। जो एक पारिवारिक फिल्म होगी। जिसमें आकांक्षा पुरी एक बहू के प्रभावशाली किरदार में नजर आएगी। 

डंस: हालही में खेसारी लाल की एक और फिल्म डंस का टीजर रिलीज किया गया है। जिसमें उनका अलग ही किरदार देखने को मिलेगा। डंस फिल्म में भी खेसारी के साथ आकांक्षा पुरी की जोड़ी देखने को मिलेगी। जो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। यह फिल्म अगले साल दूसरी तिमाही तक भोजपुरी सिनेमा में रिलीज हो सकती है।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment