खेसारी लाल यादव ने रिलीज़ किया छठ पूजा के लिए धाँसू गाना, चारों तरफ बजेगा यही गाना

दिवाली का त्यौहार बीत गया है। अब 5 नवंबर से छठ पूजा मनाने की जबरदस्त तैयारी चल रही है। इस दौरान छठ मैया और सूर्य देवता की पूजा आराधना की जाती है। छठ पूजा त्यौहार मनाते हुए 7 नवंबर को डूबते सूर्य देव को और  8 नवंबर को उगते सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाया जाएगा। इस छठ पूजा के दौरान छठ मैया के गीत गाए और बजाए जाते हैं। छठ पूजा के कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने के लिए भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव ने कई गाने खासकर छठ पूजा के लिए रिलीज किये है। जिन्हें छठ पूजा के अवसर पर बजाया जा सकता है। आईए उनके बारे में चर्चा करते हैं

टेंगे टेंगे छठ पूजा गीत 

खेसारी लाल यादव का यह गाना 3 नवंबर 2024 को रिलीज किया गया था। जो खासकर 2024 छठ पूजा के लिए तैयार रिलीज किया है। यह गाना खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। जिसके लिरिक्स अखिलेश कश्यप द्वारा लिखे गए हैं। म्यूजिक डायरेक्टर रविराज देव और प्रोड्यूसर अखिलेश कश्यप है। गाने में छठ पूजा की अनोखी झाकियां दिखाई गई है। यह अन्नपूर्णा फिल्म्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। जिसे लगभग 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल यादव के छठ पूजा के त्यौहार को लेकर कई गाने रिलीज किए जा चुके हैं। जिन पर लगभग एक करोड़ से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इन गानों को भक्तों की ओर से तगड़ा सपोर्ट मिलता है। 

बिहारी पिया छठ पूजा गीत

“बिहारी पिया” छठ पूजा गीत ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह ने फिल्माया है। गाने के बोल विशाल भारती द्वारा लिखे गए हैं। रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही गाने को लाखों व्यूज मिल चुके है। हर कोई बोल रहा है कि छठ पूजा पर यह गाना ही बजेगी। गाने को फैंस की ओर से जबरदस्त सपोर्ट किया जा रहा है। 

खेसारी लाल यादव ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए छठ पूजा गीत रिलीज होने की जानकारी दी है। इसके बाद दर्शकों के चेहरे पर खुशी का सा माहौल बन गया है। कमेंट बॉक्स में फैंस कह रहे है कि खेसारी लाल यादव फिल्मों और बोल्ड गानों के साथ-साथ धार्मिक गानों का भी पूरा ख्याल रखते हैं। और खासकर छठ पूजा को अपना गाना रिलीज करने से बिल्कुल भी नहीं चूकते। 

छठ घाटे चली (सबसे ज्यादा पसंद किया गया)

खेसारी लाल ने “छठ घाटे चली” बोल गाने को अंतरा सिंह प्रियंका के साथ गया है। जिसके लिरिक्स अखिलेश कश्यप द्वारा लिखे गए हैं और म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। गाने को अब तक करीब 133 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। हर कोई गाने की तारीफ कर रहा है। यह गाना साल 2020 में आदिशक्ति फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। जब भी छठ पूजा का त्यौहार आता है। यह गाना ट्रेंड करने लगता है।

हाल फिलहाल की बात करें तो खेसारी लाल यादव की राजाराम फिल्म आने वाली है। यह फिल्म भगवान श्री राम के किरदार को भी पर्दे पर दिखाने का काम करेगी। जिसमें खेसारी लाल यादव के साथ आकांक्षा पुरी मुख्य भूमिका में नजर आएगी। 

छठ पूजा कब है 2024 

छठ पूजा भारतीय हिंदू पंचांग के मुताबिक षष्ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को धूमधाम से मनाया जाता है। जो साल 2024 में 5 नवंबर से शुरू होने वाला है। और 8 नवंबर तक मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि त्रेता युग में माता सीता ने और द्वापर युग में द्रोपदी ने छठ पूजा व्रत का पालन करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाया था। तब से ही यह परंपरा आज तक चली आ रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment