खेसारी लाल यादव के इन गानों से नए साल में मचेगा बवाल, यूट्यूब पर कर रहे है पहले नंबर पर ट्रेंड

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने नए साल के मौके पर अपने धमाकेदार गानों से नए साल के जश्न को और ज्यादा तगड़ा और दिलचस्प बना दिया है। नए साल के मौके पर उनके खास गानों की पेशकश है। जिनमें जबरदस्त रोमांस, जोश और मस्ती का भरपूर आनंद मिलेगा। खेसारी के इन गानों ने रिलीज होते ही भोजपुरी दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। जो न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं, बल्कि नए साल की पार्टियों में भी लोग इन गानों पर झूमने वाले हैं।

रोटिया जरSता (Rotiya Jarta)

खेसारी लाल का यह गाना हाल ही में ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। गाने में खेसारी लाल के साथ सृष्टि भारती ने प्रदर्शन किया है। जो दर्शकों को खूब पसंद आया है। रोटिया जरSता के सिंगर भी सृष्टि और खेसारी है। जिन्होंने अपनी गहरी और प्रभावशाली आवाज से भोजपुरी जनता का दिल जीत लिया।

ये जानू मुबारक हो शादी (Ye Jaanu Mubarak Ho Shaadi)

ये जानू मुबारक हो शादी गाना अंकिता फिल्म यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। यह गाना एक प्रेम कहानी के साथ तैयार किया गया है। जिसमें खेसारी अपने दोस्त की शादी में जाता है। मगर दोस्त की जिस लड़की से शादी हो रही है, वह खेसारी लाल की प्रेमिका है। अपनी प्रेमिका को शादी करता देखकर खेसारी लाल यादव गम भरे अंदाज में गाना गाता है। इस गाने को लगभग 6 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। 

मारs तीया लाइन

शिल्पी राज और खेसारी लाल की जोड़ी में तैयार किया गया यह गाना “मारs तीया लाइन” जबरदस्त गदर मचा रहा है। गाने को अब तक लगभग 3 मिलियन के करीब व्यूज मिले हैं। जो यूट्यूब पर म्यूजिक कैटेगरी में सातवें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को कंपोज करने का काम केपी पांडे ने किया है।

रसियन आएगी (Russian Aayegi)

https://www.youtube.com/watch?v=_xSCCgn-jz0

रशियन आएगी भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव के साथ खुशबू तिवारी नजर आई है। दोनों गाने के सिंगर भी है। यह गाना प्रकाश बारूद द्वारा कंपोज किया गया है। जो काफी मजेदार अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करता है। गाने का ऑडियो वर्जन ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन और जियोसावन पर उपलब्ध है। हालांकि इसका MP4 वर्जन 31 दिसंबर 2024 को रिलीज किया जाएगा।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment