LIC समय-समय पर लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई नई-नई योजनाएं पेश करती रहती है। इसी क्रम की एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी (LIC Jeevan Shiromani Policy) काफी चर्चा में है। जो उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जिनकी काफी अच्छी आमदनी होती है और भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं। इसमें महज 4 साल प्रीमियम देकर करोड़ों रुपए का सम एश्योर्ड ले सकते हैं। जिसकी कोई अधिकतम लिमिट नहीं है। चलिए इसके बारे में डिटेल में जानकारी लेते हैं।
LIC Jeevan Shiromani Policy
LIC Jeevan Shiromani Policy एक नॉन-लिंक्ड मनी बैक पॉलिसी (जीवन बीमा पॉलिसी) है, जिसे खासकर ऐसे लोगों के लिए बनाया गया है, जो बड़ी रकम का निवेश कर सकते हैं। एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी की अवधि 14, 16, 18 और 20 साल की होती है, लेकिन पॉलिसी धारक को प्रीमियम सिर्फ पहले 4 साल तक ही देना होता है। जो हर महीने करीब 94,000 रूपये है. जिसे चाहे तो हर महीने, प्रति 3 महीने में, प्रति 6 महीने या साल में एक बार भर सकते है. इसके बाद पॉलिसी चालू रहती है और गारंटीड रकम के साथ बोनस और बिमा सुरक्षा भी मिलती है।
मैच्योरिटी पर पूरी रकम निवेशक को सौंप दी जाती है। एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी में गंभीर बीमारियों का कवर भी शामिल है, जिससे मेडिकल इमरजेंसी में भी फाइनेंशियल सपोर्ट मिलता है।
LIC Jeevan Shiromani Policy कौन ले सकता है
इस पॉलिसी को 18 से 55 साल तक का कोई भी व्यक्ति ले सकता है। यह खासकर उन लोगों के लिए है, जो कम समय में बड़ी सुरक्षा और गारंटी के साथ रिटर्न चाहते हैं। पॉलिसी की शुरुआत 1 करोड़ रुपये के सम एश्योर्ड से होती है.
- कम से कम 18 साल उम्र हो।
- 14 साल अवधि की पॉलिसी के लिए उम्र 55।
- 16 साल की पॉलिसी के लिए उम्र 51 साल
- 18 साल की पॉलिसी के लिए ज्यादा से ज्यादा उम्र 48 साल।
- 20 साल की पॉलिसी के लिए ज्यादा से ज्यादा उम्र 45 साल उम्र होनी चाहिए।
एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी के फायदें
एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी के कई फायदें है : –
- सिर्फ 4 साल तक प्रीमियम, उसके बाद भी पॉलिसी चालू रहती है।
- 1 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का गारंटीड रिटर्न दिया जायेगा।
- निवेशक को गंभीर बीमारियों के लिए खास मेडिकल कवर मिल रहा है।
- पॉलिसी में 80C और 10(10D) के तहत टैक्स छूट का फायदा मिलेगा।
- निवेश की दुर्घटना या मृत्यु पर परिवार को राशि मिलेगी।
यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से ही लिखा गया है। जिसमें किसी भी रूप से निवेश करने या पॉलिसी खरीदने की सलाह नहीं दी जा रही है। कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह पर ही निवेश करें।।