मनी मिराज और काजल बेबी की पहली फिल्म Welcome का ट्रेलर आउट, जानें कब रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म वेलकम

Updated
फॉलो करें
mani mieraj and baby kajal upcoming movie welcome

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन मनी मिराज की पहली फिल्म Welcome का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जो काफी मजेदार और ड्रामें से भरपूर है। यह फिल्म फैमिली-ड्रामा, रोमांस और एक्शन के मिश्रण से तैयार की गई है। जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में ड्रामा के साथ-साथ गहरे प्रेम और विश्वास की झलक भी देखने को मिलेगी। यह फिल्म समाज के लिए प्रेरणादायक होगी। आईए मनी मिराज की आगामी फिल्म वेलकम से जुड़ी खास जानकारी पर नजर डालते हैं।

मनी मिराज भोजपुरी फिल्म वेलकम कास्ट

वेलकम फिल्म में मनी मिराज और बेबी काजल मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। इनके अलावा फिल्म में खुशी झा, प्रकाश जोशी, शशि यादव, रितेश बरनवाल, रिंकू भारती गोस्वामी, निरंजन कुमार नुनु, रॉकस्टार सैफुल अंसारी, अभय झा, मुन्ना माइकल, धामा वर्मा और नितेश कुमार जैसे भोजपुरी कलाकार सहायक भूमिका में नजर आएंगे।

जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर अभिमन्यु कुमार है। यह फिल्म संतोषी मिश्रा के डायरेक्शन में तैयार की गई है। जो फिल्म के लेखक भी है। प्रिया रंजन कुमार, राहुल कुमार और नीरज गुप्ता फिल्म के को-प्रोड्यूसर है।

वेलकम का ट्रेलर रिलीज़

फिल्म का ट्रेलर भोजपुरी यूट्यूब चैनल “त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड” पर रिलीज किया गया है। जिसे महज 4 दिनों में ही लगभग 1 मिलियन से भी ज्यादा दर्शकों ने देखा है। भोजपुरी स्टार मनी मिराज अपनी जबरदस्त कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। जो फिल्म के ट्रेलर में भी साफ नजर आती है। उनके साथ बेबी काजल की जोड़ी खूब जमती नजर आ रही है। ट्रेलर से साफ पता चलता है कि दोनों के बीच लव केमिस्ट्री शुरू होगी। इसके साथ ही फिल्म में एक्शन और फैमिली ड्रामा का भी तड़का लगाया जाएगा।

भोजपुरी फिल्म वेलकम की कहानी

फिल्म के कहानी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। मगर ट्रेलर से फिल्म की कहानी का अनुमान लगाया जा सकता है। फिल्म में मनी मिराज बेबी काजल के प्यार के चक्कर में पड़े जाते हैं। वह उन्हें मनाने के लिए तरह-तरह के देसी जुगाड़ लगाते हैं। मगर हर बार उनका खेल उल्टा पड़ जाता है। कैसे जैसे वह बेबी काजल को मान लेते हैं। मगर उनके प्यार के दुश्मन भी तैयार हो जाते हैं। वे उन दोनों को दूर करने और उनके शादी तुड़वाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं।

ट्रेलर में दिखाया जाता है कि मनी मिराज को शराब में कुछ मिलाकर पिला दिया जाता है। जिसके बाद उसकी आंखों की रोशनी चली जाती है। इसके बाद बेबी काजल और मनी मिराज के रिश्ते में कमजोरी आना स्वाभाविक थी। मगर ऐसा कुछ नहीं होता है। बेबी काजल फिर भी मनी मेराज के साथ ही शादी करने में सहमति जताती है और शादी करती है। फिल्म उनकी प्रेम कहानी के साथ ही आगे बढ़ती जाती है। जिस सिनेमाघर में देखना काफी दिलचस्प होगा।

कब होगी रिलीज़

फिलहाल फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठना बाकी है। मगर संभवतः इसी महीने दूसरे सप्ताह तक फिल्म मेकर्स द्वारा फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी जाएगी। यह फिल्म थिएटर में तहलका मचाने वाली है। मनी मिराज के इंस्टाग्राम पर लगभग 6 मिलियन और बेबी काजल के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। उनकी तगड़ी फॉलोइंग को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस पर फिल्म को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता। जिसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सभी लेख पढ़ें