22 नवंबर को मशहूर कॉमेडियन और यूट्यूबर मनी मेराज की भोजपुरी फिल्म वेलकम रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। फिल्म को भोजपुरी दर्शकों से तगड़ा समर्थन मिला है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी ने फिल्म की तारीफ की है। संतोष मिश्रा निर्देशित वेलकम फिल्म भोजपुरी सिनेमा में हिट रही है। जिसने अपने बजट से लगभग डेढ़ गुना ज्यादा कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं Mani Meraj Welcome Movie Total Collection कितना किया है। साथ ही जानेंगे फिल्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।
Mani Meraj Welcome Movie Total Collection
वेलकम फिल्म एक फैमिली रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जिसमें मनी मेराज और कश्मीरा यानी बेबी काजल ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का डायरेक्शन संतोष मिश्रा द्वारा किया गया है। फिल्म ने रिलीज होते ही जबरदस्त सफलता हासिल की।
फिल्म ने पहले दिन भोजपुरी सिनेमा से लगभग 8 से 9 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन भी फिल्म ने कमाई की रफ्तार जारी रखी और करीब 5 से 7 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। वीकेंड तक आते-आते फिल्म ने लगभग 22 लाख का कलेक्शन कर भोजपुरी सिनेमा में अपना दबदबा कायम किया। इससे पहले किसी भी कलाकार की डेब्यू फिल्म को इतनी सफलता नहीं मिली थी। फिल्म के प्रति दर्शकों में अलग ही क्रेज देखने को मिला। लोगों ने फिल्म के पोस्टर की पूजा अर्चना कर उसे दूध से स्नान तक कराया।
फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन पूरे होने वाले हैं। जिसने अब तक लगभग 45 लाख से भी का ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। जो अपने बजट से कई गुना ज्यादा है। हालांकि फिल्म के बजट की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। मगर माना जा रहा है कि यह फिल्म करीब 15 से 18 लाख के बजट में तैयार की गई है। जिसके मुताबिक वेलकम फिल्म हिट साबित हुई है।
दिन | Mani Meraj Welcome Movie Total Collection (अनुमानित) |
---|---|
पहले दिन | 8-9 लाख |
दूसरे दिन | 6-7 लाख |
तीसरें दिन | 4-5 लाख |
चौथे दिन | 4-5 लाख |
पहले वीकेंड | 22 लाख |
दूसरें वीकेंड (13 दिन) | 33-35 लाख |
तीसरा वीकेंड | 40-45 लाख |
यूट्यूब पर भी मिली रिकॉर्ड तोड़ सफलता
18 दिनों के सिनेमा विंडो के बाद फिल्म को यूट्यूब पर भी अपलोड कर दिया गया है। जिसे अब त्रिमूर्ति वर्ल्ड म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर फ्री में देख सकते हैं। फिल्म ने यूट्यूब पर भी रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की है। इसे पहले ही दिन यूट्यूब पर करीब 15 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। इसके साथ ही फिल्म को 6 दिनों में करीब 28 मिलियन से भी ज्यादा दर्शक मिले है। और करीब आठ लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद भी किया है।
फिल्म को लेकर अलग ही माहौल बना हुआ है। जहां एक और कॉमेडियन मनी मिराज की सोशल मीडिया पर करोड़ों की फैन फॉलोइंग है। वहीं उन्हें थिएटर में भी देखने वाले लोगों की संख्या कुछ कम नहीं है।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी पारिवारिक माहौल के हिसाब से लिखी गई है। जिसमें मनी मेराज का दिल बेबी काजल पर फिदा है। मगर बेबी काजल उसके प्रपोजल को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं। कई हथकंडे अपनाने के बाद बेबी काजल उसके प्रपोजल को स्वीकार कर लेती है। मगर इसके साथ ही उनके जीवन में कई मुसीबतों ने दस्तक दी। देसी शराब पीने के कारण मनी मेराज की आंखों की रोशनी चली जाती है।
जिसके बाद बेबी काजल पर दबाव डाला जाता है कि वह उसे भूल जाए। और किसी दूसरे लड़के से शादी कर ले। क्या अब बेबी काजल एक अंधे व्यक्ति (मनी मेराज) से शादी करके अपने सच्चे प्यार का परिचय देगी? या फिर अपने सुरक्षित भविष्य के लिए अपना कोई और जीवन साथी चुनेगी. यह ट्विस्ट तो आप फिल्म देखकर पता करें।