मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 1 मई 2025 से WAVES Summit 2025 (विश्व ऑडियो विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन ) की जबरदस्त शुरुआत हो चुकी है। जो 4 मई तक आयोजित होगा। इस चार दिवसीय आयोजन का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों से हुआ। जिसका उद्देश्य भारत की रचनात्मक, मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को ग्लोबल स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। आज दूसरे दिन WAVES Summit 2025 में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है. चलिए WAVES Summit 2025 Updates जानते है.
WAVES Summit 2025 की शाहरुख, दीपिका, रजनीकांत समेत कई सितारों ने बढ़ाई रौनक
WAVES 2025 के दूसरे दिन जिओ स्टार की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने भी शिरकत की। जो आज मुख्य आकर्षण का केंद्र भी है। इनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से शाहरुख खान, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी, दीपिका पादुकोण, अल्लू अर्जुन मोहनलाल और रजनीकांत जैसे तमाम बड़े सिलेब्रटियों ने भी शिरकत कर शो की रौनक बढ़ाई है।
शाहरुख खान ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह शो भारत की क्रिएटिविटी को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
दूसरी ओर अल्लू अर्जुन ने इस शो के माध्यम से फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाई है। वे कहते हैं कि किसी भी एक्टर के लिए फिटनेस बेहद जरूरी है। खासकर इंडियन अभिनेताओं के लिए। क्योंकि उन्हें डांस भी करना होता है और फाइट सीन भी। इसके लिए फिटनेस बेहद जरूरी है। मैं (अल्लू अर्जुन) खुद 19-20 साल की उम्र से अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस हूं.
बीते रोज 1 मई को अक्षय कुमार ने FAU-G: Domination नाम से गेम लॉन्च किया है। वे कहते हैं कि यह केवल गेम नहीं है। बल्कि भारत का जवाब है। गेम को हमने मेड इन इंडिया के गर्व के साथ तैयार किया है। इस गेम में कई बड़े-बड़े मैप्स और कई चैलेंजिंग मिशन देखने को मिलेंगे। अक्षय कुमार ने गेम के कुछ विजुअल्स भी सोशल मीडिया के जरिए शेयर किए हैं।
मोदी ने की WAVES Awards की घोषणा
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में “WAVES Awards” की शुरुआत की घोषणा की, जो आने वाले वर्षों में क्रिएटिविटी और प्रतिभा को सम्मानित करने वाला सबसे प्रतिष्ठित मंच बन सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह समिट सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि एक मिशन है। जिसका लक्ष्य भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे कहते हैं कि भारत धीरे-धीरे म्यूजिक का हब बनता जा रहा है. जिस तरह भारत का खाना दुनिया भर में फेमस है। उसी तरह अब भारत के गाने भी दुनिया भर में बजने वाले हैं।
क्या है WAVES Summit 2025
WAVES Summit 2025 (World Audio Visual & Entertainment Summit) भारत सरकार द्वारा आयोजित एक वैश्विक सम्मेलन है, जो 1 से 4 मई 2025 तक मुंबई के Jio World Centre में आयोजित हो रहा है। इसका उद्देश्य भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल इनोवेशन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।