Most Famous Indian Spiritual Leaders: भारत की आध्यात्मिक विरासत केवल मंदिरों, ग्रंथों और परंपराओं में ही सिमटकर नहीं रह गई है। बल्कि आज के इस मॉडर्न जमाने में भी दुनिया के कोने-कोने तक फैली है। भारतीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं ने सोशल मीडिया के जरिए भारत की आध्यात्मिक विरासत का दुनिया भर में प्रचार प्रसार किया है। आईए जानते हैं ऐसे ही आधुनिक आध्यात्मिक गुरुओं के बारे में जो सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया भर में पहचाने जाते हैं और करोड़ों युवाओं के आदर्श बने हुए हैं।
बीके शिवानी (शिवानी शर्मा)
बीके शिवानी ने इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग करने के बाद आध्यात्मिकता की ओर कदम बढ़ाए। जो आज करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। उन्होंने ‘Awakening with Brahma Kumaris’ टेलीविजन शो के जरिए लोगों को भावनात्मक और मानसिक विषयों के बारे में समझाया है. इसके लगभग 2000 एपिसोड है। बीके शिवानी के इंस्टाग्राम पर करीब 1.8 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। जहां वह सकारात्मक शक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़े पोस्ट साझा करती है।
स्वामी रामभद्राचार्य
स्वामी रामभद्राचार्य ने जन्म से दृष्टिहीन होने के बावजूद जो कुछ किया, वह किसी चमत्कार से कम नहीं। 22 भाषाओं में निपुणता और 240 से अधिक ग्रंथों की रचना के अलावा, उन्होंने भारत का पहला दिव्यांग विश्वविद्यालय स्थापित कर दिखाया है. उनका रामायण प्रवचन भारत से अमेरिका और यूरोप तक गूंजता है। स्वामी रामभद्राचार्य के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है.
माता अमृतानंदमयी (Mata Amritanandamayi)
माता अमृतानंदमयी (Mata Amritanandamayi) जिन्हें दुनियाभर में “हगिंग सेंट” कहा जाता है. अमृतानंदमयी के प्रति लोग मातृत्व का भाव रखते है. जिन्होंने करीब 3 करोड़ लोगों को गले लगाया है. वह लोगों से काफी गहराई से जुडी है. उनकी पीड़ा अच्छे से समझती है.
श्री श्री रवि शंकर
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने प्राचीन प्राणायाम और ध्यान सिद्धियों को “अंतराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य समाधान” में बदलने का काम किया है। 150 से अधिक देशों में उनके अनुयायी हैं। श्री श्री रवि शंकर न केवल संयुक्त राष्ट्र के मंच पर बोलते हैं बल्कि युद्धग्रस्त प्रभावित क्षेत्रों में भी शांति स्थापित करने का प्रयास करते हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 3.5M फॉलोअर्स है. जिनके विचारों से करोड़ो लोग प्रभावित होते हैं.
सद्गुरु जग्गी वासुदेव
सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने इनर इंजीनियरिंग की है। इसके अलावा उन्होंने नदी बचाओ अभियान भी शुरू किया था। जिसने नदियों को फिर से नया जीवनदान दिया है। वे मॉडर्न जमाने में भी योग के जरिए लोगों में परिवर्तन लाने का प्रयास करते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर करोड़ लोग फॉलो करते हैं और करीब 30 देशों में उनके विचार गूंजते हैं।
प्रेमानंद जी महाराज
प्रेमानंद जी महाराज आज के समय में काफी चर्चा में रहते हैं। वह एक प्रसिद्ध सनातनी संत और कथा वाचक के रूप में अपना परिचय देते हैं। वे विशेष रूप से श्रीमद् भागवत गीता, रामचरितमानस और हिंदू धर्म ग्रंथो की व्याख्या के लिए प्रसिद्ध है। युवा पीढ़ी उनके विचारों से काफी ज्यादा प्रभावित होती है। वह युवाओं को सदमार्ग, राष्ट्र उन्नति और सामाजिक सुरक्षा के प्रवचन देते हैं। परमानंद जी महाराज के इंस्टाग्राम पर करीब 27.7 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। जिसके जरिए वे पूरे विश्व भर में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का प्रचार करते हैं।








