Neha Murder Case Delhi: नेहा मर्डर केस में तौफीक का खुलासा… वो शादी नहीं करना चाहती थी… इसलिए मार डाला

neha murder case

Neha Murder Case Delhi: दिल्ली पुलिस ने नेहा हत्याकांड को लेकर नए खुलासें किए हैं। जिसमें तौफीक द्वारा नेहा पर शादी का दबाव बनाने और लंबे समय से परेशान करने की बात सामने आई है। तौफीक ने नेहा को पांचवी मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया था। जिसके बाद इलाज के दौरान नेहा की मौत हो गई थी  चलिए जानते हैं नेहा हत्याकांड से जुड़े क्या नए खुलासें हुए हैं और क्या है पूरा मामला।

Neha Murder Case Delhi (नेहा हत्याकांड)

दिल्ली के अशोक नगर में 19 साल की नेहा को पांचवी मंजिल से धक्का देकर मारने वाले 26 वर्षीय आरोपी तौफीक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तौफीक से की गई शुरुआती पूछताछ में कई चौंका देने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक तौफीक पिछले कई दिनों से नेहा पर उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। जिससे नेहा काफी ज्यादा परेशान थी। हालांकि नेहा के माता-पिता का बयान भी सामने आया है। नेहा के पिता ने बताया कि नेहा तौफीक को राखी बांधती थी और उसे भाई की तरह ही मानती थी।

बुर्का पहनकर आया था तौफीक – पिता के सामने ही फेंका 5 मंजिल नीचे

पुलिस ने जांच में पाया की तौफीक काफी लंबे समय से नेहा को मारने की योजना बना रहा था। वह घटना की रात करीब 2:30 बजे नेहा के घर की छत पर छिपकर बैठ गया था। तौफीक ने बुर्का पहना था। ताकि उसकी पहचान नहीं की जा सके। जब नेहा छत पर गई तो नेहा और तौफीक के बीच बहस होने लगी। फिर तौफीक नेहा के साथ जबरदस्ती करने लगा। नेहा चिल्लाने लगी, नेहा की चीखें सुनकर उसके पापा छत पर पहुंचे उसी वक्त तौफीक ने पिता के सामने ही नेहा को पांचवी मंजिल से नीचे धक्का देकर गिरा दिया और वहां से भाग गया। नेहा पांचवी मंजिल से गिरने के कारण काफी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

सभी लेख पढ़ें