New Bhojpuri Movies 2024: दिसंबर में OTT पर रिलीज होंगी ये भोजपुरी फिल्में, भूलकर भी मिस मत करना

भोजपुरी फिल्में अब सिर्फ यूट्यूब और टीवी चैनलों तक ही सीमित नहीं रही है। भोजपुरी सिनेमा पिछले 1 दशक में बॉक्स ऑफिस से OTT तक का सफर तय करने में सफल रहा है। लोग अब हिंदी फिल्मों की तरह भोजपुरी फिल्मों को भी OTT पर देखना खूब पसंद करते हैं। दिसंबर 2024 में भोजपुरी सिनेमा से कई जबरदस्त फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। जो जबरदस्त रोमांस, एक्शन, ड्रामा और पारिवारिक कहानियों से दर्शकों का तगड़ा मनोरंजन करेगी। आइये इनके बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

New Bhojpuri Movies 2024 | December OTT Release

फिल्म का नामरिलीज
देश में निकला होगा चाँददिसंबर 2024 जिओ सिनेमा
पिया परदेसिया20 दिसंबर जिओ सिनेमा
दो बिहारी सब पे भारी  20 दिसंबर जिओ सिनेमा
अतीत एक प्रेम कहानी 27 दिसंबर 2024 जिओ सिनेमा

देश में निकला होगा चाँद

देश में निकला होगा चांद एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जिसका डायरेक्शन रजनीश मिश्रा द्वारा किया गया है। जबकि अभय सिन्हा और ज्योति देशपांडे द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू, सहर अफ्शा ने मुख्य भूमिका निभाई है. यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को जिओ सिनेमा पर रिलीज की जाएगी। 

फिल्म की कहानी प्रदीप पांडे चिंटू के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसके पिता की मौत हो चुकी है और वह अपनी मां के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार है। चिंटू नौकरी करता है। इस दौरान उसे किसी से प्यार हो जाता है। मगर उसका बॉस अपनी बेटी की शादी चिंटू के साथ कराना चाहता है। जिसके बाद चिंटू बड़ी दुविधा में फंस जाता है। अगर वह बॉस की बेटी से शादी नहीं करता है, तो उसकी नौकरी चली जाएगी। दूसरी और शादी करके वह अपने प्यार से दूर हो जाएगा। फिल्म में पैसे की ताकत, गहरे प्यार और निडरता का अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा है। 

पिया परदेसिया भोजपुरी फिल्म

पिया परदेसिया भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 20 दिसंबर को जिओ सिनेमा पर प्रसारित की जाएगी। फिल्म का डायरेक्शन विष्णु शंकर बेलू द्वारा किया गया है। जिसमें रितेश पांडे और प्रियंका रेवाड़ी मुख्य भूमिका में नजर आएगी। 

फिल्म विदेशी वातावरण में तैयार की गई है। जिसमें रितेश पांडे का किरदार एक रईस बिजनेसमैन हैं। फिल्म में प्यार, त्याग और पारिवारिक संबंधों को करीब से दिखाने का प्रयास किया जाएगा। फिल्म की रोमांटिक कहानी दर्शकों का दिल छू लेगी।

दो बिहारी सब पे भारी  

दो बिहारी सब पे भारी फिल्म का डायरेक्शन रमेश नौटियाल द्वारा किया गया है। जिसकी कहानी गुड्डू और मुन्ना नाम के दो भाइयों के इर्द गिर्द घूमती है। यह फिल्म बॉलीवुड फिल्म एक और एक ग्यारह से प्रेरित होकर तैयार की गई है। जिसमें गुड्डू और मुन्ना दोनों मिलकर लोगों के साथ फ्रॉड करके पैसों से लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं और अय्याशी करते हैं। विदेशी पृष्ठभूमि में तैयार की गई यह फिल्म 20 दिसंबर को जिओ सिनेमा पर रिलीज की जाएगी। 

अतीत एक प्रेम कहानी भोजपुरी फिल्म

अतीत एक प्रेम कहानी एक हॉरर रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जिसका डायरेक्शन अनिल नैनल द्वारा किया गया है। फिल्म में रितेश पांडे, प्रियांशु सिंह और अनारा गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई है। रितेश पांडे और प्रियांशु सिंह एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। मगर प्रियांशु सिंह एक आत्मा है। जो सिर्फ रितेश के किरदार को दिखाई देती है। अब प्रियांशु को रितेश पांडे को हासिल करने के लिए एक तीसरी लड़की के शरीर की जरूरत है।

यह बलि बकरा बनती है, अनारा गुप्ता। अनार और रितेश शादी करते हैं। मगर शादी करने के बाद जब प्रियांशु सिंह अनारा गुप्ता के शरीर में प्रवेश करने की कोशिश करती है, तो वह अनारा के शरीर में घुसने में असफल रहती है। जिसके बाद फिल्म का ट्वीट बढ़ने वाला है। अब रितेश पांडे और अनारा गुप्ता की जान को भी प्रियांशु से खतरा होता है। क्या प्रियांशु अपने प्यार रितेश पांडे को हासिल कर पाएगी ? यह तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा। यह फिल्म 27 दिसंबर 2024 को जिओ सिनेमा पर प्रसारित होने वाली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment