कंगुवा फिल्म के एडिटर Nishad Yusuf का 43 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा, चौथे फ्लोर से लगाई छलांग

By: महेश चौधरी

On: Wednesday, October 30, 2024 10:52 AM

Nishad yusuf Death News In Hindi
Google News
Follow Us

बॉबी देओल और सूर्या स्टारर फिल्म कांगुवा इन दिनों काफी सुर्खियों में है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। मगर इसी बीच इंडस्ट्री से एक दुखद समाचार मिला है। कांगुवा फिल्म के एडिटर Nishad Yusuf का देहांत हो गया है। उन्होंने मात्र 43 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। उनकी लाश उनके घर में मिली है। आईए जानते हैं निषाद यूसुफ की मौत कैसे हुई? और उनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें जो आपको जानी चाहिए। 

निषाद युसूफ घर पर ही मृत पाए गए 

जानकारी के मुताबिक निषाद युसूफ का देहांत 30 अक्टूबर को सुबह हुआ है। उनका शव कोच्चि के पन्नमपिली नगर में उनके घर करीब 2:00 बजे मिला है। उनके देहात की खबर से सिनेमा जगत में मातम छाया हुआ है। उनका महज 43 साल की उम्र में ही दुनिया से इस तरह चले जाना किसी के लिए भी सहनीय नहीं है। 

फिल्म एम्प्लॉईज फेडरेशन ऑफ़ केरल (FEFKA) के डायरेक्टर द्वारा अपने फेसबुक पेज के माध्यम से उनकी मौत की खबर दी है। उन्होंने निषाद की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि “मलयालम सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने वाले फिल्म एडिटर निषाद यूसुफ का अचानक देहांत हो गया है। उनकी मौत की घटना से हर किसी को आहट पहुंची है। शायद इस घटना को स्वीकारने में हमारे दिल और दिमाग को थोड़ा वक्त लगेगा। ईश्वर उनके परिवार को इस दु:खद घड़ी से उभरने की हिम्मत दे।

मौत के कारणों का खुलासा नहीं

गंगवा फिल्म रिलीज होने वाली है। इसके प्रमोशन के कामकाज को लेकर निषाद व्यस्त थे। उन्हें किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। ना ही कोई और दिक्कत। तो फिर उनकी अचानक मौत कैसे हो गई?  यह सवाल हर कोई पूछ रहा है। पुलिस की ओर से भी उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया। फिलहाल उनके मरने की कोई वजह सामने नहीं आई है. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है। 

क्या निषाद युसूफ ने आत्महत्या की है ? : दावा 

निषाद यूसुफ की मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। मगर भास्कर में छपी एक खबर के मुताबिक, उन्होंने आत्महत्या की है। निषाद ने रात्रि करीब 2:00 बजे बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि आत्महत्या करने के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ।

अलगे हप्ताह होगी कंगुवा रिलीज़

आगामी फिल्म कांगुवा का संपादन निषाद यूसुफ ने किया है। जबकि डायरेक्शन शिवा द्वारा किया गया है। फिल्म में सूर्या, दिशा पटानी, बॉबी देओल, योगी बाबू और जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 14 नवंबर 2024 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। फिल्म की रिलीज डेट के नजदीकी फिल्म के एडिटर निषाद यूसुफ ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। जिसका उनके फैंस को काफी सदमा लगा है।

इन फिल्मों में किया है काम

युसूफ निषाद ने कई सुपरहिट फिल्मों का संपादन किया है। जिसमें ‘थल्लुमाला’, ‘वन’, ‘अंडा’, ‘एडिओस अमीगोस’ और ‘सऊदी वेल्लाक्का’ जैसी सफल फिल्मों का नाम शामिल है। उन्हें साल 2024 में ‘थल्लुमाला’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ संपादक के रूप में राज्य पुरस्कार भी दिया गया था। वह कई हाई प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे।

कंगुवा टीम के साथ ली आखिरी सेल्फी

https://www.instagram.com/p/DBmOdFRy17k/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

निषाद ने पिछले साल ही अपने करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साइन किया था। उन्होंने साउथ सुपरस्टार सूर्या और कई बॉलीवुड कलाकारों के साथ पेन इंडिया फिल्म कांगुवा के संपादन का जिम्मा उठाया। फिल्म को लेकर चेन्नई में हुए एक इवेंट में भी निषाद ने भाग लिया। वे काफी खुश नजर आ रहे थे। और सभी लोगों से काफी प्यार से बात कर रहे थे। उन्होंने कांगुवा फिल्म की टीम के साथ आखरी बार सेल्फी ली थी। जिसमें उनके साथ बॉबी देओल और सूर्या नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment