Pawan Singh Birthday: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह आज 5 जनवरी 2025 को 39 साल के हो चुके हैं। पवन सिंह अपना जन्मदिन परिवार और करीबियों के साथ मना रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा में उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई हुई है। वह कमाल के एक्टर और सिंगर है। उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। पवन सिंह के जन्मदिन पर पवन सिंह की सुपरहिट फिल्में देख सकते हैं। जो दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की गई है।
पवन सिंह की सुपरहिट फिल्में
पवन सिंह सूर्यवंशम फिल्म 2024: पवन सिंह की सूर्यवंशम फिल्म 2024 में रिलीज की गई थी। जिसका डायरेक्शन रजनीश मिश्रा द्वारा किया गया है। यह साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। जिसने बॉलीवुड की सूर्यवंशम के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म लगातार 50 दिनों तक भोजपुरी सिनेमा में दिखाई गई। यह फिल्म बॉलीवुड सूर्यवंशम से प्रेरित कहानी के आधार पर तैयार ही की गई थी। पवन सिंह का जबरदस्त एक्शन और बेहतरीन प्रदर्शन दर्शकों के दिलों में छा गया।
सत्या (2017)
पवन सिंह की सत्या फिल्म साल 2017 में रिलीज की गई थी। जो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में पवन सिंह ने गैंगस्टर की भूमिका निभाई है। सत्या एक ऐसा युवा है। जो अपने प्यार को हासिल करने और दुश्मनों से बदला लेने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, रोमांस और ड्रामा देखने को मिलता है। जिसका डायरेक्शन सुजीत कुमार सिंह द्वारा किया गया है
भोजपुरिया राजा (2016)
भोजपुरिया राजा फिल्म पवन सिंह के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। जो गांव के एक सीधे-साधे युवक की कहानी के आधार पर तैयार की गई है। यह युवा अपने परिवार और समाज के लिए हक की लड़ाई लड़ता है। जिसमें जबरदस्त इमोशनल और एक्शन देखने को मिलता है। यह फिल्म भी सुजीत कुमार सिंह द्वारा डायरेक्ट की गई है।
लोहा पहलवान
लोहा पहलवान फिल्म में पवन सिंह ने एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। जो इनकी धाकड़ पर्सनालिटी पर एकदम फिट बैठती है। फिल्म भ्रष्टाचार ताकतों और बाहुबलियों के खिलाफ संघर्ष और बदले की भावना में तैयार की गई है। जिसमें पवन सिंह के साथ कनक यादव और अवधेश मिश्रा (विलेन की भूमिका) नजर आए हैं। फिल्म का डायरेक्शन इकबाल बक्श द्वारा किया गया है। जिसे ZEE5 पर देख सकते हैं।