शार्क टैंक सीजन 4 में दो बहनों ने GudWorld नाम से एक स्टार्टअप के लिए पिच दी थी। जो काफी सुर्खियों में है। यह स्टार्टअप 5 और 10 ग्राम साइज के गुड बाइट्स बनाता है। जो साल दर साल काफी अच्छी ग्रोथ के साथ बढ़ रहा है। स्टार्टअप की टोटल वैल्यूएशन करीब 10 करोड़ बताई जा रही है। जिसमें बॉट के फाउंडर अमन गुप्ता ने भी निवेश किया है। चलिए जानते हैं गुड़ वर्ल्ड स्टार्टअप की टोटल वैल्यूएशन कितनी है? और इसकी शुरुआत कैसे हुई।
Gudworld Total Valuation
GudWorld की फाउंडर दो कर्जन बहिनें प्रीति शिंदे और सयाली शिंदे हैं। जिन्होंने इसकी शुरुआत अप्रैल 2021 में की थी। इस स्टार्टअप के माध्यम से ग्राहकों को 5 और 10 ग्राम की पैकेजिंग में शुद्ध और हाइजीनिक गुड़ बेचा जाता है। साल 2025 में गुड़ वर्ल्ड स्टार्टअप की टोटल वैल्यूएशन करीब 10 करोड़ पहुंची है। जो इस साल लगभग 60 से 80 फ़ीसदी ग्रोथ कर सकती है।
साल 2023-24 में गुड़ वर्ल्ड स्टार्टअप ने लगभग 1.48 करोड रुपए की सेल की थी। जबकि इसी साल शार्क टैंक सीजन 4 में जाने से पहले तक कंपनी ने लगभग 2.2 करोड रुपए की सेल पूरी कर ली थी। उम्मीद है कि कंपनी 2024-25 में 6-7 करोड रुपए तक की सेल पूरी कर लेगी। कंपनी की 60% सेल ऑफलाइन, 15% ऑनलाइन 20% एक्सपोर्ट और 5% सेल होरेका (होटल/रेस्तरां आदि) द्वारा होती है।
गुड़ वर्ल्ड स्टार्टअप की शुरुआत कैसी हुई
गुड़ वर्ल्ड स्टार्टअप प्रीति और सयाली शिंदे के लिए कोई नया बिजनेस नहीं है। यह इनके पुस्तैनी बिजनेस का ही एक मॉडर्न रूप है। इनका परिवार करीब 40 सालों से गुड़ बना और बेच रहा है। मगर दोनों बहनों ने इसे आज की मॉडर्न युग के साथ एक नया रूप देकर साल 2021 में शुरू किया। जहां पहले 5 और 10 किलो के लॉट में गुड़ बनाया जाता था। वही दोनों बहनों ने 5 और 10 ग्राम के बाइट्स बनाना शुरू किया।
साल 2020 में दोनों बहिनों ने दुबई में हर साल होने वाले GulFood नाम के इंटरनेशनल फूड एग्जिबिशन में भाग लिया। जहां लगभग 24 देश के लोग आए थे। हर किसी ने उनके प्रोडक्ट की तारीफ की। जहां से इनको अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का कॉन्फिडेंस आया। मौजूदा समय में गुड़ वर्ल्ड स्टार्टअप के प्रोडक्ट चीन सहित दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट किए जाते हैं। भारत के लगभग 7 राज्यों में 2800 से भी ज्यादा दुकानों पर इनके प्रोडक्ट उपलब्ध है।
अमन गुप्ता ने दी फंडिंग
शार्क टैंक सीजन 4 में आने से पहले तक यहां स्टार्टअप एक बूटस्ट्रैप स्टार्टअप था। जिसमें केवल फाउंडर के परिवार वालों का ही निवेश था। जिसमें अब तक 4.5 करोड़ का निवेश किया जा चुका था। जिसमें 45 फ़ीसदी हिस्सेदारी प्रीति और 25 फ़ीसदी सयाली के पास थी। साथ ही इनके ब्रदर इन लॉ के पास 15-15 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अमन गुप्ता ने 6% इक्विटी के साथ 50 लाख की मांग के बदले 2% इक्विटी में 50 लाख का निवेश किया है। दूसरी ओर अनुपम, विनीता, पीयूष और दूसरे शार्क आउट हो गए।