अम्बानी ने दिया रिलायंस के कर्मचारियों को शानदार दिवाली गिफ्ट, सॉफ्टवेयर डेवलपर ने शेयर किया वीडियो

By: महेश चौधरी

Last Update: December 28, 2025 7:36 AM30/10/2024

reliance jio diwali gift for employees
Join
Follow Us

दिवाली के त्योहार पर सभी कंपनियां अपने कर्मचारियों को उपहार देकर उनका मनोबल मजबूत है और उनके बीच पारिवारिक माहौल को बढ़ावा देती है। गिफ्ट मिलने से हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और दिवाली पर गिफ्ट देने का यह चलन कई सालों से चला आ रहा है। रिलायंस देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी के रूप में जानी जाती है। रिलायंस के एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह कंपनी की ओर से मिले गिफ्ट की अनबॉक्सिंग करती नजर आ रही है। मुकेश अंबानी की रिलायंस जिओ के कर्मचारियों को दिवाली पर क्या तोहफा मिला है? चलिए जानते हैं। 

रिलायंस कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में क्या मिला

मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर लोगों की सूची में कई बार पहले पायदान पर गिने जा चुके हैं। उनका परिवार काफी लग्जरी लाइफ़स्टाइल और दरियादिली के लिए जाना जाता है। वह अपने कर्मचारियों पर दिल खोलकर खर्च भी करते हैं। दिवाली के अवसर पर रिलायंस जिओ के कर्मचारियो के चेहरे पर मुस्कान छाई हुई है। उन्हें कंपनी से एक अच्छा और उपयोगी गिफ्ट मिला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की जो अपने आप को रिलायंस जिओ में सॉफ्टवेयर डेवलपर होने का दावा करती है। वह एक गिफ्ट की अनबॉक्सिंग करती है। यह गिफ्ट रिलायंस जिओ द्वारा दिया गया है। जो काफी आकर्षक और मगर सिंपल पैकेजिंग के साथ नजर आ रहा है।

रिलायंस कर्मचारियों को मिला गिफ्ट

यह गिफ्ट एक सफेद रंग का गोलाकार बंद डिब्बा है। जिस पर दिवाली की शुभकामनाएं लिखी हुई है। साथ ही गणपति बप्पा मोरया की तस्वीर भी है। डिब्बे के अंदर एक सफेद रंग की पोटली और निकलती है। जिसमें बादाम, काजू और किशमिश भरे हुए हैं। जिसे देखकर सॉफ्टवेयर डेवलपर के चेहरे पर मुस्कान और तेज हो जाती है।

दिवाली के त्योहार पर सूखे मेवे देना भी काफी शुभ माना जाता है। जो जीवन में खुशहाली लाने की भावनाओं का एक प्रतीक है। मुकेश अंबानी द्वारा दिए गए इस गिफ्ट में उनकी और उनकी पत्नी परिवार के अन्य सदस्य श्लोक, आकाश, इशा, अनंत, आनंद और राधिका सहित चार पोते-पोतियो का भी नाम लिखा हुआ एक कार्ड निकला है।

रिलायंस के कर्मचारियों को मिले इस गिफ्ट को लेकर सोशल मीडिया में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कोई कहता है कि ज्यादातर कंपनियां सिर्फ सोनपापड़ी देकर कर्मचारियो को गिफ्ट देने की खाना-पूर्ति कर देती है। वही मुकेश अंबानी ने बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट्स के साथ कर्मचारियों को शुभ दिवाली कही है। 

पिछले साल दी थी साड़ी और ड्राई फ्रूट्स 

पिछले साल भी रिलायंस द्वारा कर्मचारियों को अच्छा गिफ्ट दिया गया था। जिसमें उन्हें स्वदेश फ्लैगशिप के तहत एक बॉक्स उपहार में मिला। इस बॉक्स में सालों पुरानी भारतीय कला और शिल्प को बढ़ावा देने वाली हाथ से बनी हुई एक कसाव साड़ी निकली थी। साथ ही दीपक, अगरबत्ती, धूप स्टैंड और कुछ ड्राई फ्रूट्स मिले थे। 

रिलायंस जिओ रिपोर्ट्स कार्ड 

मौजूदा समय में रिलायंस जिओ में अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर मुकेश अंबानी कार्यरत है। कंपनी ने साल 2023-24 में लगभग 1.7 लाख नई नौकरियां दी है। जिसके बाद कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या लगभग 7 लाख पार हो गई है। हालांकि कंपनी समय-समय पर कर्मचारियों की छटनी भी करती आई है। साल 2024 में कंपनी ने लगभग 38,000 कर्मचारियों की छटनी की थी। मार्च 2024 के मुताबिक कंपनी की कुल नेटवर्क 4,87,405 करोड़ बताई जा रही है। जिसके साथ कंपनी का नेट प्रॉफिट 5,445 करोड़ है।