देश के पहले केम्प्स कॉर्नर फ्लाईओवर के डिजाइनर शिरीष पटेल का निधन, शहरी निर्माण में किया है अनोखा कारनामा

By: महेश चौधरी

On: Sunday, December 22, 2024 9:33 AM

Shirish Patel Passes Away
Google News
Follow Us

भारत के जाने-माने फ्लाईओवर डिजाइनर और योजनाकार शिरीष पटेल ने 92 वर्ष की उम्र में बीते रोज दुनिया को अलविदा कह दिया है। शिरीष पटेल लंबे समय से कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। उन्होंने अपनी अद्भुत कार्य क्षमता और सोचने की अनोखी शक्ति से शहरी निर्माण कार्य में अहम भागीदारी निभाई है। नवी मुंबई का परिदृश्य बदलने में शिरीष पटेल का अतुल्य योगदान रहा है।

शिरीष पटेल का निधन (Shirish Patel Passes Away)

20 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में शिरीष पटेल का निधन हो गया है। वे लंबे समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ रहे थे। शिरीष पटेल के निधन से हर किसी को आहत पहुंची है। शिरीष पटेल का भारत के शहरी निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिसके लिए उन्हें यह देश हमेशा याद करेगा।

कौन हैं शिरीष पटेल (Who is Shirish Patel)

शिरीष पटेल देश के सबसे प्रतिष्ठित सिविल इंजीनियर और शहरी निर्माण योजनाकार थे। इन्हें केम्प्स कॉर्नर फ्लाईओवर के डिजाइनर के तौर पर याद किया जाता है। जो देश का पहला केम्प्स कॉर्नर फ्लाईओवर था। 

इनका जन्म 1932 में हुआ था। जिन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा कराची में की। बाद में बोम्बे अभी मुंबई में आ गए। इनके पिता का नाम भाईलाल पटेल है। जो पहले भारतीय नगर आयुक्त भी थे। शिरीष पटेल ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद की एक इंजीनियरिंग फॉर्म शुरू की। उन्होंने जांबिया में करीना बांध और महाराष्ट्र में कोयना बांध सहित कई बड़े बांधों का निर्माण भी किया है।

साल 1965 में शिरीष पटेल ने चार्ल्स कोरिया और प्रवीण मेहता के सहयोग से मुंबई के बेहतर व्यवस्थापन और विकास के लिए बंदरगाह के पार एक नया शहर बसाने का प्रस्ताव दिया। जिसका नाम नवी मुंबई रखा गया। नवी मुंबई का निर्माण करने के लिए एजेंसी सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन थी। जिसके मुख्य योजनाकार शिरीष पटेल थे। शिरीष पटेल ने नवी मुंबई को परिदृश्य देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और जीवन भर शहरी मुद्दों पर सक्रिय रहे।

Leave a Comment