Songar Drone: पाकिस्तान ने तुर्की के सोंगर ड्रोन से किया भारत पर हमला, जानें कितना पॉवरफुल है ये ड्रोन और क्या है इसकी काट ?

By: महेश चौधरी

On: Saturday, May 10, 2025 4:35 AM

Songar Drone Kya Hai
Google News
Follow Us

Songar Drone: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। हालही में पाकिस्तान ने नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने के लिए तुर्की द्वारा विकसित सैकड़ों सोंगर ड्रोन दागे हैं। हालांकि भारत ने गतिज और गैर-गतिज साधनों के माध्यम से इस ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया है। चलिए जानते हैं भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए गए और तुर्की द्वारा निर्मित सोंगर ड्रोन (Songar Drone) क्या है और यह कितने शक्तिशाली होते हैं।

सोंगर ड्रोन क्या है ? Songar Drone Kya Hai

सोंगर ड्रोन (Songar Drone) एक खास किस्म का आर्म्ड (हथियारबंद) ड्रोन है, जिसे तुर्की की ASISGUARD कम्पनी द्वारा साल 2019 में बनाया और 2020 में सेना (तुर्की सशस्त्र बलों) को सौंपा गया था। यह ड्रोन अपने साथ ऑटोमेटिक मशीनगन या राइफल जैसी बंदूकें ले जा सकता है और दुश्मनों पर हवा से सीधा फायरिंग कर सकता है। सोंगर ड्रोन खासतौर पर छोटे सैन्य मिशनों और आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह ड्रोन रियल-टाइम कैमरे और नेविगेशन सिस्टम से लैस हैं, जिससे यह बिना इंसान (ऑपरेटर) के भी दुश्मन पर नजर रख सकता है और हमला भी कर सकता है। इतना ही नहीं यह ड्रोन कई ड्रोन के साथ मिलकर एक साथ ऑपरेशन भी कर सकता है।

सोंगर ड्रोन कितना शक्तिशाली है?

  1. सोंगर ड्रोन (Songar Drone) काफी तेज, सटीक और शक्तिशाली है.
  2. यह 200 राउंड गोलियां एक बार में चला सकता है।
  3. इसकी फायरिंग रेंज करीब 400 मीटर है और यह 2.8 किलो की राइफल ले जा सकता है।
  4. इसमें ऑटोमैटिक फायरिंग सिस्टम और GPS नेविगेशन लगा होता है, जिससे यह बहुत सटीक हमला करता है।
  5. यह एक साथ 6 ड्रोन के झुंड में उड़ सकता है और दुश्मन के इलाके में बिना पकड़े गए हमला कर सकता है। इसके चलते यह आधुनिक युद्धों (टेक्नोलॉजी वॉर) में एक बड़ा गेम चेंजर माना जा रहा है।
  6. यह अधिकतम 45 किलोग्राम वजनी होता है. जो बिना पेलोड के 20 से 30 मिनिट लगातार उड़ सकता है.
  7. इसे सुमद्र तल से 2800 मीटर और जमीन से 400 मीटर ऊँचाई तक ऑपरेट कर सकते हैं.

भारत के पास है Songar Drone की काट

बेशक सोंगर ड्रोन काफी शक्तिशाली है। मगर भारत के डिफेंस सिस्टम में इसका तोड़ मौजूद है। भारत के पास मौजूद एस-400 डिफेंस सिस्टम सोंगर ड्रोन को हवा में ही मार गिराने की क्षमता रखता है।

Leave a Comment