Sooryavansham Pawan Singh की फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, सिनेमाघरों में 50 दिनों की रिकॉर्डतोड़ सफलता

By: महेश चौधरी

On: Friday, November 15, 2024 3:58 PM

Sooryavansham Pawan Singh
Google News
Follow Us

Sooryavansham Pawan Singh: पवन सिंह स्टारर फिल्म सूर्यवंशम को रिलीज हुए 50 दिनों से ज्यादा हो चुके हैं। मगर फिल्म का रुतबा अभी भी कम नहीं हुआ है। फिल्म ने कई एतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए कामयाबी के नए पायदान चढ़े हैं। सूर्यवंशम ने भोजपुरी सिनेमा में रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की है। जो हिंदी सिनेमा प्रेमियों का भी ध्यान आकर्षित कर रही है। आईए जानते हैं भोजपुरी सूर्यवंशम से जुड़ी ताजा अपडेट और साथ ही जानेंगे भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी अहम जानकारी।

भोजपुरी सिनेमा की बदल रही है तस्वीर

पिछले चार-पांच सालों का ट्रैक रिकार्ड देखा जाए तो लोगों का हिंदी सिनेमा के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा में भी रुझान बड़ा है। इसके साथ ही भोजपुरी कलाकारों ने भी बॉलीवुड की ओर कदम बढ़ाए हैं। यानी हिंदी और भोजपुरी कंटेंट के सम्मिलित होने से दर्शकों को अलग ही अनुभव मिला है। हालही में रिलीज हुई कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भोजपुरी कलाकारों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। खासकर भोजपुरी गाने हिंदी फिल्मों में स्वाद का अलग ही तड़का लगाते हैं। भोजपुरी सिनेमा भी धीरे-धीरे बॉलीवुड की तरह पैर पसार रहा है. कुछ फिल्मों ने तो बॉलीवुड फिल्मों के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

बॉलीवुड सूर्यवंशम फिल्म अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। जिसके दम पर अमिताभ बच्चन ने अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। वही दूसरी ओर 30 अगस्त को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने भी सूर्यवंशम टाइटल से फिल्म रिलीज की थी। जिसने बॉलीवुड सूर्यवंशम को भी पछाड़ दिया है। आइए ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जानकारी लेते हैं। जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा की छवि सुधारने में अहम रोल निभाया है।

Sooryavansham Pawan Singh रिलीज होते ही छा गई

भोजपुरी सूर्यवंशम फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने लगी। फिल्म देखने के लिए लोगों की भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा। फिल्म ने पहले दिन लगभग 18 लाख की कमाई की थी। मगर दूसरे दिन फिल्म ने 26 लाख, तीसरे दिन 40 लाख, चौथे दिन 20 लाख की। कमाई का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता ही गया। दो सप्ताह बाद फिल्म ने प्रतिदिन 20 से 30 लाख की रफ्तार पकड़ ली। यह फिल्म अब तक करीब 18 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जो बॉलीवुड सूर्यवंशम से भी लगभग 30% ज्यादा है।

सूर्यवंशम को लगभग 50 दिनों से भी ज्यादा दिनों तक थियेटर्स में लगाया गया है। जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। आमतौर पर किसी भी फिल्म को भी 25 से 35 दिनों तक ही विंडो मिलती है। मगर सूर्यवंशम को दर्शकों की ओर से मिले सपोर्ट को देखते हुए यह फिल्म लगातार 50वें दिन भी थिएटर्स में दिखाई गई।

पवन सिंह ने शेयर किया वीडियो

फिल्म को मिले इस जबरदस्त सपोर्ट को देखते हुए पवन सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस का धन्यवाद किया है। वे वीडियो में कहते हैं कि सूर्यवंशम फिल्म को लगातार फैंस की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा में नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

हाल में पवन सिंह स्त्री 2 और विद्या बालन का वो वाला वीडियो बॉलीवुड फिल्म में भी अभिनय किया है। जिसमें उनके गानों की खूब तारीफ की गई है। पवन सिंह का स्त्री 2 सॉन्ग रिलीज होते ही म्यूजिक कैटेगरी में पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा। था। 

Leave a Comment