स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स करेंगी महाकुंभ 2025 की यात्रा, हिन्दू धर्म से जुड़ा है गहरा रिश्ता, पढ़ें पूरी खबर…

महाकुंभ 2025 दुनिया भर के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिसमें पूरे विश्व से लगभग 40 करोड़ श्रद्धालु आने वाले हैं। हाल ही में एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने भी प्रयागराज महाकुंभ 2025 में भाग लेने की घोषणा की है। वह लगभग 17 दिनों तक इस मेले में रहेंगी और सादगीपूर्ण जीवन गुजारेगी। उनके इस फैसले को महाकुंभ 2025 के प्रचार के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। और उनकी खूब प्रशंसा हो रही है।

स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स करेगी महाकुंभ 2025 की यात्रा

दिवंगत स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स दुनिया की सबसे धनी और प्रतिभाशाली महिलाओं की सूची में गिनी जाती है। जो महाकुंभ 2025 में शामिल होने जा रही है। महाकुंभ में लॉरेन 17 दिनों तक रहेगी और कल्पवास में साधुओं की संगति में बेहद साधारण जीवन जीने का अनुभव करेगी। 

वह 13 जनवरी 2025 को महाकुंभ में शामिल होगी और 29 जनवरी तक प्रयागराज में ठहरेंगी। इस दौरान लॉरेन आध्यात्मिकता की खोज में श्रीनिरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के साथ लगभग 10 दिन रहेगी और आध्यात्मिक ज्ञान लेगी।

लॉरेन जॉब्स करेंगी अमृत स्नान

लॉरेन मकर संक्रांति के मौके पर गंगा नदी के पवित्र जल में अमृत स्नान करेगी। जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शुद्धिकरण का प्रतीक माना जाता है। लॉरेन के इस फैसले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा छेड़ दी है। जिसे सनातन धर्म और संस्कृति के आध्यात्मिक प्रचार के संदर्भ में देखा जा रहा है।

स्टीव जॉब्स भी थे सनातन संस्कृति से प्रभावित

स्टीव जॉब्स और लॉरेन ने बौद्ध धर्म के रीति रिवाज के साथ शादी की थी। स्टीव जॉब आध्यात्मिकता में गहरी रुचि रखते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो स्टीव जॉब्स को बाबा नीम करोली के प्रति गहरी आस्था थी और नीम करोली बाबा को अपना धार्मिक गुरु मानते थे। स्टीव जॉब्स की साल 2011 में कैंसर के कारण मौत हो गई l

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment