Top 10 Bhojpuri Actors: भोजपुरी के इन दस कलाकरों के आगे झुकता है बॉलीवुड, यहाँ देखें लिस्ट

By: महेश चौधरी

On: Wednesday, November 13, 2024 3:15 PM

Top 10 Bhojpuri Actors List 2024
Google News
Follow Us

Top 10 Bhojpuri Actors: पिछले 1 साल में भोजपुरी सिनेमा का दबदबा भी काफी बढ़ा है। जहां लोग पहले भोजपुरी फिल्मों को देखना नापसंद करते थे। वही अब भोजपुरी कलाकार बॉलीवुड फिल्मों में भी मुख्य भूमिका और गानों में प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में रिलीज बॉलीवुड फिल्म स्त्री 2 में भोजपुरी कलाकार पवन सिंह का जलवा देखने को मिला है । इनके अलावा खेसारी लाल यादव और मनोज तिवारी भी भोजपुरी के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आ चुके हैं।

बॉलीवुड हिंदी फिल्मों में भोजपुरी गानों ने तो दर्शकों का दिल ही जीत लिया। अब भोजपुरी कलाकार भी बॉलीवुड कलाकारों को टक्कर दे रहे हैं। न सिर्फ पर्दे पर बल्कि कमाई के मामले में भी वे किसी से कम नहीं है। इस लेख में हम टॉप 10 भोजपुरी एक्टर्स पर चर्चा करेंगे। जो भोजपुरी सिनेमा का एक मजबूत स्तंभ है। आईए शुरू करते हैं।

खेसारी लाल यादव

Top 10 Bhojpuri Actors की इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है खेसारी लाल यादव का. खेसारी नाम हर कोई जानता है। यूपी से लेकर बिहार, हरियाणा और राजस्थान सहित पूरे देश में उनका परचम कायम है। खेसारी लाल ने “साजन चले ससुराल” फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद इन्होंने एक से बढ़कर एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर कब्जा किया है। खेसारी लाल यादव लगातार गाने और एल्बम रिलीज करते रहते हैं। वे किसी भी फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपये की फीस लेते हैं।

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने न सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में बल्कि बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम किया है। वे अब सिनेमा के साथ-साथ राजनीति में भी बेहतर कर रहे हैं। वह उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद भी रह चुके हैं। वह एक राजनीतिज्ञ, अभिनेता, म्यूजिक डायरेक्टर और गायक है। इन्होंने साल 2004 में “ससुरा बड़ा पईसा वाला” फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। इनके साथ रानी चटर्जी ने फीमेल लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी। उनकी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। मनोज तिवारी किसी भी फिल्म के लिए 50 लाख से 60 लाख के बीच चार्ज करते हैं।

पवन सिंह

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक है। जो अपने दमदार अभिनय और दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। करोड़ों की संपत्ति के मालिक पवन सिंह किसी भी फिल्म के लिए 50 से 55 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इनकी पहली फिल्म साल 2007 में “रंगीली चुनरिया तोहरे नाम की” थी। पवन सिंह लगातार बॉलीवुड में भी कई प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं। इन्होंने हाल ही में स्त्री 2 फिल्म के लिए भी गाना गया है। जो रिलीज होते ही ट्रेनिंग में आ गया था।

रवि किशन

रवि किशन हाल ही में बिग बॉस 18 में भी नजर आये हैं। उन्होंने एकता कपूर के साथ शो के वीकेंड वार को होस्ट किया है। रवि किशन लगातार पॉलिटिक्स में भी सक्रिय है। उनकी पहली फिल्म साल 1992 में रिलीज की गई थी। जिसका नाम पीतांबर था। उनके आकर्षक कद-काठी और दमदार आवाज ने दर्शकों पर खास छाप छोड़ी है। वे किसी भी फिल्म के लिए 60 से 70 लाख रुपए चार्ज करते हैं। रवि किशन भोजपुरी सिनेमा में काफी लंबे समय से टिके हुए हैं। और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से खास पहचान कायम की है।

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा में सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक है। जिन्होंने 2010 में एक्शन ड्रामा फिल्म सत्यमेव जयते से करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में रवि किशन और अक्षरा सिंह की जोड़ी खूब पसंद की गई। पहली ही फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली। इसके बाद अक्षरा सिंह के आगे फिल्मों की लाइन लग गई। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की जोड़ी दर्शकों को खास पसंद आती है। अक्षरा सिंह सरल स्वभाव और खूबसूरती के चलते सोशल मीडिया में भी खूब ट्रेंड करती है। इनके इंस्टाग्राम पर करीब 7 मिलियन फॉलोअर्स है।

काजल राघवानी

काजल राघवानी की खूबसूरती और कला की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। काजल ने बहुत कम समय में ही तगड़ी सफलता हासिल की है। इन दिनों काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच जबरदस्त कंट्रोवर्सी चल रही है। काजल और खेसारी लाल यादव की जोड़ी ने कई हिट फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा को उकेरा है।

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल और सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक है। यह इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती है। उनके करीब 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म से की थी। पहले ही फिल्म से आम्रपाली दुबे ने तगड़ा स्टारडम कायम कर लिया।

मोनालिसा

भोजपुरी सिनेमा में मोनालिसा की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से भी ज्यादा है। इन्होंने बंगाली, हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल में भी काम किया है। इनकी हिट फिल्मों में चुप चुप के, कजरा रे और बंटी और बबली जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

अंजना सिंह

अंजना सिंह ने न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में बल्कि टीवी जगत में भी खूब नाम कमाया है। इन्हें सिनेमा जगत में हॉट केक के नाम से पुकारा जाता है। अदाकारी सोशल मीडिया में हमेशा सक्रिय रहती है। जहां अपनी लाइफ स्टाइल और करियर से जुड़ी पोस्ट शेयर करती है। अंजना सिंह की हिट फिल्मों में रंगीला, नागराज, मोकामा जीरो किलोमीटर, दबंग आशिक और लावारिस जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

Leave a Comment