UP Board 2025 Topper List: यश और महक जायसवाल ने किया टॉप, टॉपर्स को मिलेगा ₹1 लाख नकद और लैपटॉप पुरस्कार, यहाँ पढ़े पूरी खबर

By: महेश चौधरी

On: Friday, April 25, 2025 11:37 AM

UP Board Topper List 2025
Google News
Follow Us

UP Board Exam 2025 Result जारी कर दिया गया है। हमेशा की तरह इस बार भी देश की बेटियों ने बाजी मारी है। 12वीं कक्षा का परिणाम 81.15% और दसवीं का 90.11% रहा। परिणाम के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट (UP Board 2025 Topper List) भी जारी कर दी गई है। जिसमें 12वीं से महक जायसवाल ने और दसवीं से यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है. चलिए जानते है टॉपर्स को योगी सरकार की ओर से क्या इनाम मिलने वाला है.

UP Board Topper List 2025: महक जायसवाल बनी 12वीं की टॉपर

UP Board 2025 Topper List में 12वीं कक्षा से प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है। जिसमें उन्हें 486 अंकों के साथ 97.20% स्कोर किया है। रैंक-2 पर अमरोहा की साक्षी और सुल्तानपुर का आदर्श यादव, प्रयागराज शिवानी सिंह और कौशांबी की अनुष्का सिंह ने जगह बनाई है। जबकि रैंक-3 पर इटावा की मोहिनी ने 96.4% बनाई है। 

रैंकनामअंक (प्रतिशत)शहर
1महक जायसवाल486 (97.2%)प्रयागराज
2साक्षी484 (96.8%)अमरोहा
2आदर्श यादव484 (96.8%)सुल्तानपुर
2शिवानी सिंह484 (96.8%)प्रयागराज
2अनुप्रका सिंह484 (96.8%)कौशांबी
3मोहिनी482 (96.4%)इटावा

UP Board 2025 Topper List : यश प्रताप सिंह बने 10वीं टॉपर 

वहीं हाई स्कूल स्तर पर बात करें तो उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के उमरी गांव के रहने वाले यश ने दसवीं कक्षा से टॉप किया है। उन्हें 97.83 अंक मिले हैं। खास बात यह रही कि यश ने बिना कोचिंग के यह मुकाम हासिल कर दिखाया है। दसवीं के टॉपर्स की लिस्ट में कुल 43 विद्यार्थियों का नाम शामिल है। 

टॉपर्स को मिलेगा इनाम 

टॉपर्स की लिस्ट जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि 10वीं और 12वीं कक्षा में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दे दोनों कक्षाओं से टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को ₹1,00,000 नगद पुरस्कार, लैपटॉप या टैबलेट और प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को ₹21000 और प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Comment